“अवैध खनन माफिया के विरुद्ध पुलिस जिला नूरपुर की सख्त कार्रवाई 21वाहन जब्त

 “अवैध खनन माफिया के विरुद्ध पुलिस जिला नूरपुर की सख्त कार्रवाई 21वाहन जब्त 


नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गत 24 घंटों के दौरान विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नूरपुर द्वारा किया गया तथा समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने व्यास नदी क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण एवं औचक चेकिंग की । क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशरों का भी गहन निरीक्षण कर नियमानुसार जांच सुनिश्चित की गई lअवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों खन्नी, माजरा, रे- पत्तन, रियाली मंड, इंदौरा मंड एवं भोगरवान इत्यादि क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं निगरानी बढ़ाई गई है l अवैध खनन के अनधिकृत परिवहन को रोकने के उद्देश्य से रेय पत्तन–रेहटपुर बेल्ट के संपर्क मार्गों पर गड्ढे खोदकर अवैध वाहनों की आवाजाही को प्रभावी रूप से बाधित किया गया हैl विशेष अभियान के दौरान गत 24 घंटों में अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त कुल 21 वाहनों (ट्रक, डंपर एवं ट्रैक्टर) को खनन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त किया गया है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु न्यायालय में भेजा गया है l पुलिस जिला नूरपुर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध खनन के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी । कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । यह जानकारी पुलिस जिला अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा एक प्रेस नोट में दी गई l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,