हरदासपुरा में खंड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति सम्मान समारोह आयोजित

हरदासपुरा में खंड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति सम्मान समारोह आयोजित

समग्र शिक्षा – कम्युनिटी मोबिलाइजेशन इंटरवेंशन


खंड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति कार्यक्रम

समग्र शिक्षा के अंतर्गत कम्युनिटी मोबिलाइजेशन इंटरवेंशन के तहत आज शिक्षा खंड हरदासपुरा सामानी कोठी में खंड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड के 38 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस अवसर पर खंड परियोजना अधिकारी रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलन से किया गया। डाइट मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान ने सामुदायिक सदस्यों को संबोधित किया । उन्होंने समुदाय के सदस्यों से विद्यालयों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति और समुदाय मिलकर विद्यालयों के स्वरूप में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


मुख्य अतिथि  रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी से निरंतर प्रयास और सहयोग की भावना बनाए रखने का आग्रह किया।


उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समितियों का सम्मान


खंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विद्यालय प्रबंधन समितियों को चेक, प्रशस्ति पत्र एवं समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


सीनियर सेकेंडरी स्तर पर:


सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगला – प्रथम स्थान


राजकीय उच्च विद्यालय मानकोट – द्वितीय स्थान



मिडिल स्कूल स्तर पर:


राजकीय माध्यमिक पाठशाला ककियां – प्रथम स्थान


राजकीय माध्यमिक पाठशाला हरदासपुरा – द्वितीय स्थान


राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाड़ी – तृतीय स्थान



भाषण प्रतियोगिता परिणाम


अपर प्राइमरी स्तर पर:


जीएमएस हरदासपुरा के छात्र करण – प्रथम स्थान


जीएचएस जम्मुहार की छात्रा आरुषि – द्वितीय स्थान


जीएचएस राजेरा की छात्रा दिव्यांशी – तृतीय स्थान



प्राइमरी स्तर पर:


जीपीएस सालन्हुई की अनन्या शर्मा – प्रथम स्थान


जीपीएस मंगला की अविका – द्वितीय स्थान


जीपीएस बाडी के छात्र अरमान – तृतीय स्थान



भाषण प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को कैश प्राइज, प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।


निर्णायक मंडल का सम्मान


बेस्ट एसएमसी अवार्ड के निर्णायक मंडल सदस्य हुसैन शाह एवं रिचा चौणा को मुख्य अतिथि द्वारा समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


भाषण प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाने वाले —


प्राइमरी स्तर पर: साधना शर्मा, रिंकू चौणा एवं लक्ष्मी


अपर प्राइमरी स्तर पर: बीना, रिचा महाजन एवं नंदिनी सरस्वती



सभी निर्णायकों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सहयोग की शपथ भी दिलाई गई। पूरे आयोजन में समुदाय की सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही।


इस अवसर पर हेडमास्टर मनकोट श्री संजीव बीआरसी कार्यालय से पूजा ठाकुर, संयोगिता, सतीश कुमार, अजय, स्वरूप एवं राजकुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन उत्साह, सम्मान और सामुदायिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर

3 सितंबर को जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

ज्वाली में फिल्मी अंदाज़ में नाबालिगा का अपहरण, पिस्तौल की नोक पर स्कॉर्पियो सवार किडनैपर ले गए लड़की