हिमाचल के मुख्यमंत्री खुद मत्रीयों और विधायकों के प्रताड़ित करवा रहे हैं - राजेश राणु। - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल के मुख्यमंत्री खुद मत्रीयों और विधायकों के प्रताड़ित करवा रहे हैं - राजेश राणु।

 हिमाचल के मुख्यमंत्री खुद मत्रीयों और विधायकों के प्रताड़ित करवा रहे हैं - राजेश राणु।

 मंत्री यादविन्द्र गोमा की कार्य प्रणाली पर भी किया जोरदार हमला ।


  उक्त शब्द भाजपा संगठनात्मक जिला के महामन्त्री राजेश राणु ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे।

                प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर हैरानगी जताते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक राकेश कालीया और अव आयुर्वेधा, कानून एवं युवा खेल मंत्री याद‌विन्द्र गोमा द्वारा यह कहा जाना कि सरकारी अधिकारी फोन नहीं उठाते, काम नहीं करते, प्रसावित बैठकों में नही आते, यहां तक की अधिकारीयों के खिलाफ विधायक 300 लोगों के साथ धरना देने की बात बहुत ही शर्मनाक है।

                  राजेश राणु ने कहा कि अगर उपमुख्यमंत्री या मंत्री की वात अधिकारी नही सुनते हैं तो आम आदमी का क्या हाल होगा और जिस तरह मंत्री यादविंदर गोमा ने 25 जनवरी, हिमाचल दिवस पर मण्डी के DC के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य की बात पर उल्टा जवाब देना, उस पर आज तक कोई कारवाई नहीं होना इस बात को साबित करता है कि प्रदेश के मूख्य मंत्री ही ऐसे मत्रीयों और विधायकों को अधिकारियों से प्रडतारीत करवा रहे हैं।

               जिला महामंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार को बने हुए साढ़े तीन बर्ष हो गए हैं पर लोन लेने के इलावा इस सरकार द्वारा घरातल पर कोई भी काम नहीं हुआ है, 10 ग्राटिंया तो पूरी तरह फेल हुई ही हैं, उसके अलावा भी प्रदेश की जनता का हर वर्ग आज त्राहीमाम कर रहा है। ढीपुओं में राशन नहीं, हिम कयेर से कोई पैसा नही, सहारा योजना बंद, अधिकारी बात नहीं सुनते , ठेकेदारों को पेमेंट नहीं, गरीबों लोगों को पैशन नही, युवाओं को रोजगार नही, मतलब हर वर्ग परेशान ।

                  राणु ने कहा कि यादविन्द्र गोमा की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री जी आपका समय निकलता जा रहा है, युवा होने के कारण विधानसभा के लोग आपसे बहुत उम्मीद लगा कर बैठे थे, वह अब निराश होकर बैठ गए हैं और आने वाले चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।

             उन्होंने कहा कि जो मंत्रालय मंत्री भाद‌विन्द्र गोमा जी के पास है, उन मंत्रालय द्वारा अपनी विधानसभा में की गई उपलब्धियां जनता को बताऐं।  

                उन्होंने कहा कि आप युवा भी हैं और युवा खेल मंत्री भी हैं पर क्या कोई एक इनडोर स्टेडियम, या खुला मैदान अपनी विधानसभा में बनाया, यह बताएं। अगर आपकी प्रदेश सरकार के पास पैसा नहीं है तो आपने आज तक क्यों केन्द्र सरकार को कोई प्रपोजल नहीं भेजी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े युवाओं को लाभ मिल सके। 

                उन्होंने कहा कि मंत्री जी जयसिंहपुर में एक बहुत बड़ा मैदान जो जयसिंहपुर शहर की सुंदरता को बढ़ाता है, उसमें दिन प्रतिदिन नई कंस्ट्रक्शन और कब्जा होता जा रहा है जिससे मैदान का अस्तित्व भविष्य में खत्म होने की कगार पर होगा, अभी सुना है कि जयसिंहपुर के कोर्ट परिसर को भी इस मैदान के बीच में बनाया जा रहा है जबकि जयसिंहपुर में हजारों कनाल सरकारी भूमि खाली पड़ी हुई है, फिर वहां पर इन सरकारी इमारतों को क्यों नहीं बनाया जा रहा है।

                 राणु ने मंत्री यादविंद्र गोमा पर हमला करते हुए कहा कि आपने 2 साल पहले धार क्षेत्र के लिए आपने एक मात्र ITI की घोषणा करवाई थी, लेकिन आज तक उसको अमली जामा नहीं पहनाया गया, भाजपा सरकार के समय 47 करोड़ की पेयजल योजना जल निगम मिशन से 3 साल पहले लगभग तैयार हो गई थी जिसमें सिर्फ पानी डालना ही बाकी बचा था आज वह बने हुए पानी के टैंक क्रेक हो गए हैं, उसकी जिम्मेदारी किसकी बनती है, या उस योजना को कब तक सुचारू रूप से चलाया जाएगा यह भी बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं