संदेश

‌‌‌मनाली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पतलीकूहल में 2 किलो से अधिक चरस के साथ एक गिरफ्तार

चित्र
पतलीकूहल में 2 किलो से अधिक चरस के साथ एक गिरफ्तार कुल्लू: मादक पदार्थ अधिनियम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पतलीकूहल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नगर–पुलग सड़क पर शरण गांव के पास से 2 किलो 286 ग्राम चरस बरामद की है। मामले का विवरण: 18 जनवरी 2026 को जब पुलिस टीम गश्त पर थी, तो संदेह के आधार पर बिशन दास (52 वर्ष), निवासी गांव शरण, कुल्लू की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी: बिशन दास पुत्र स्व. श्री चुन्नी लाल। बरामदगी: 2 किलो 286 ग्राम चरस (कैनाबिस)। कानूनी कार्रवाई: पुलिस थाना पतलीकूहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। मामले में आगामी छानबीन जारी है।

धरोहर गांव नग्गर में पर्यटकों द्वारा आपस में मारपीट : सिर पर गंभीर चोट, पुलिस में मामला दर्ज

चित्र
  धरोहर गांव नग्गर में पर्यटकों द्वारा आपस में मारपीट : सिर पर गंभीर चोट, पुलिस में मामला दर्ज  मनाली : ओम बौद्ध / कुल्लू घाटी के नग्गर क्षेत्र के होम-स्टे में शराब के नशे में पर्यटकों द्वारा किए गए हंगामे का मामला सामने आया है। इस घटना में एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर पर बार करने से आठ टांके लगाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी महिला पर्यटक ज्योति वैष्णव तथा उनके साथ आए रौनक फोगावत और सौरभ ने देर रात तक शराब का सेवन किया। इसके बाद तीनों ने आसपास की अन्य लोगों की निजी भूमि से लकड़ी लाकर बोनफायर किया। जब होम-स्टे कर्मचारियों द्वारा उन्हें ऐसा करने से रोका गया, तो उन्होंने अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। स्थिति को शांत करने के लिए उसी होम स्टे में ठहरे गुजरात निवासी पर्यटक कौशिक ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तीनों पर्यटकों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर में आठ टांके लगाए गए। घटना के दौरान पर्यटकों द्वारा होम-स्टे कर्मचारिय...

शुक्रवार को मनाली के माल रोड पर हुई महानाटी की रिहर्सल

चित्र
  शुक्रवार को मनाली के माल रोड पर हुई महानाटी की रिहर्सल  2 घंटे देरी से शुरू हुई रिहर्सल  मनाली : ओम बौद्ध / राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निंवल की महानाटी मनाली के माल रोड में रिहसल के लिए पहुंची महिलाओ को घंटो इन्तजार करना पड़ा। महानाटी की रिहसल लगभग दो घंटे देरी से शुरू हुई। विंटर कार्निंवल में 21 और 23 जनवरी को होने वाली महानाटी के लिए शुक्रवार को महिला मंडलों की रिहसल की गई। रिहसल शुरू करने का समय 11 बजे निर्धारित किया गया था। जबकि 10 बजे से सभी महिलाओ को रिपोर्टिंग की जानी थी लेकिन दूर दराज की महिलाएं समय पर नहीं पहुंच पाई जिसकी वजह से महानाटी की रिहसल समय पर शुरू नहीं हो पाई। रिहसल लगभग एक बजे शुरू की गई। लगभग आधा घंटा की रिहसल के बाद कुछ देर विश्राम हुआ और फिर दूसरे सत्र की रिहसल की गई। समय पर रिहसल शुरू नहीं होने के कारण महिलाओ को लगभग दो घंटे इन्तजार करना पड़ा। 11 बजे से ही महिलाएं मालरोड़ में लाइन में ख़डी हो गई लेकिन रिहसल शुरू नहीं हुई। इस दौरान कुछ महिलाएं अपनी लाइन की जगह ही नीचे बैठ गई तो कुछ मालरोड़ के बीच में बैठने के लिए बनी जगह पर आकर आराम करती...

जयराम ठाकुर कुल्लू-मनाली में भाजपा मोर्चा सम्मेलनों के मुख्य अतिथि,

चित्र
  जयराम ठाकुर कुल्लू-मनाली में भाजपा मोर्चा सम्मेलनों के मुख्य अतिथि, मनाली : ओम बौद्ध / जयराम ठाकुर कुल्लू-मनाली में भाजपा मोर्चा सम्मेलनों के मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत, विकसित भारत ग्रामीण आजीविका मिशन के जागरूकता अभियान में लेंगे भाग अखिलेश कपूर । हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 जनवरी शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन भाजपा कुल्लू और 17 जनवरी शनिवार को भाजपा मनाली की बैठक में कटराई शुभम् होटल में उपस्थित रहेंगे । इस दौरान वह विकसित भारत ग्रामीण आजीविका मिशन के जागरूकता अभियान में भी भाग लेंगे। कहा कि विपक्षी दलों ने इस योजना को लेकर आम जनता के बीच भ्रांतियां फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि इन भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । कांग्रेस की योजना से तुलना करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी थी, वहीं केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है। उन्होंने मनरेग...

पुराने डोभी बाजार में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ा हादसों का खतरा, गति अवरोधक लगाने की उठी मांग

चित्र
  पुराने डोभी बाजार में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ा हादसों का खतरा, गति अवरोधक लगाने की उठी मांग मनाली : ओम बौद्ध /  पुराने डोभी पुल बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ते छोटे वाहनों की वजह से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगाना अब बेहद जरूरी हो गया है। डोभी पुल बाजार कुल्लू घाटी की सबसे पुरानी और व्यस्त मार्किटों में से एक है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण लंबे समय तक भारी यातायात का दबाव झेलती रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नया पुल बनने के बाद बाजार क्षेत्र से बसों और भारी वाहनों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। इसके बावजूद छोटे वाहन, निजी कारें और दोपहिया वाहन बाजार क्षेत्र में अत्यधिक तेज गति से गुजर रहे हैं। संकरी सड़क और बाजार में लगातार आवाजाही के चलते यह स्थिति बेहद खतरनाक बनती जा रही है। डोभी पुल बाजार से रोजाना स्कूली बच्चों का पैदल आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा बुजु...

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली सिविल अस्पताल मनाली में अति आधुनिक मशीनों का किया शुभारंभ

चित्र
  मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली सिविल अस्पताल मनाली में अति आधुनिक मशीनों का किया शुभारंभ  मनाली : ओम बौद्ध /  पर्यटन नगरी मनाली में सिविल अस्पताल में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने अत्याधुनिक मशीनों का विधिवत शुभारंभ किया । भुवनेश्वर गौड़ ने अल्ट्रा साउंड मशीन 22 लाख , सिया आर एम मशीन हड्डियों के उपचार के लिए 27 लाख की राशि तथा एलाइन दुहांगन की ओर से तथा महिलाओं के उपचार के लिए लेप्रोस्कॉपी मशीन 5 लाख 50 हजार की राशि से एनएचएम की और से दी गई है। जिसे वुधवार को जनता के लिए समर्पित की l  गौड़ ने कहा कि मनाली सिविळ अस्पताल हिमाचल में पहला अस्पताल है जहां पर यह अतिआधुनिक मशीनें स्थापित की गई है । गौड़ ने बताया कि मनाली सिविल अस्पताल में सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद भी भरे गए है तथा सर्जन भी है सिविल अस्पताल में उपचार के लिए और ऑपरेशन के लिए लाहौल स्पीति, खिलाड, पांगी, भरमौर कुल्लू और मंडी से भी उपचार के लिए आ रहे है। कहा कि आज मनाली में आने वाले वाले लाखों सैलानी भी अच्छे उपचार के लिए मनाली सिविल अस्पताल में उपचार कर रहे हैं। उन्होंने क...

मनाली विधानसभा विकास के क्षेत्र में अग्रसर : गौड़

चित्र
  मनाली विधानसभा विकास के क्षेत्र में अग्रसर : गौड़  पूर्व विधायक गोविंद सिंह के आरोपों को नकारा  मनाली : ओम बौद्ध / मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गॉड ने वुधवार को मनाली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 3 सालों में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनाली के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 500 करोड़ से अधिक की राशि मनाली विधानसभा के लिए अर्जित की है उन्होंने कहा कि आज मनाली विधानसभा में 325 करोड़ की लागत से सीवरेज का कार्य प्रगति पर है बाईपास सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है इसके अलावा रंगडी में 15 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है l पूर्व विधायक और मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर पर जमकर बरसते हुए उन्होंने कहा की पूर्व विधायक ने बिना बजट के प्रावधान से आचार संहिता लगने से एक दिन पूर्व अनेक संस्थाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जबकि उन संस्थाओं के लिए ना ही बजट का प्रावधान था और न ही भूमि अधिग्रहण की गई थी। उन्होंने कहा कि भेखली गांव में चुनावों से ठीक पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया जबकि न व...

आराध्य देव कंचन नाग, गौतम-व्यास ऋषि आज से तपस्या में होंगे लीन

चित्र
  आराध्य देव कंचन नाग, गौतम-व्यास ऋषि आज से तपस्या में होंगे लीन लोहड़ी पर्व से स्वर्ग प्रवास पर चले जाएंगे घाटी के देवी देवता।     मनाली : ओम बौद्ध /  पर्यटन नगरी मनाली की उझी घाटी अपनी अनूठी परम्पराओं के लिए जानी जाती है । उझी घाटी के लोग अपनी देव परंपराओं को आज भी कायम रखे हुए हैं । आज एक बार फिर पर्यटन नगरी मनाली की उझी घाटी के नौ गांव के लगभग ग्यारह हजार आवादी के लोग देव आदेश के पालन के लिए तैयार हैं। ऐतिहासिक गांव गोशाल टीवी, रेडियो सहित मनोरंजन के सभी साधन को ग्रामीणों ने देव आदेश के चलते अपने से दूर करने की तैयारी कर ली है। उझी घाटी के नौ गांव 14 जनवरी से 42 दिन तक देव आदेश में बंधने जा रहे हैं। इन गांवों के लोगों के आराध्य देव गौतम-व्यास ऋषि व नाग देवता के आदेश का पालन करेंगे। गौशाल गांव के ऐतिहासिक मंदिर की सभी घंटियां बंद हो जाएगी और मंदिर के कपाट भी बंद हो जाएंगे।  मान्यता है कि गांव के आराध्य देव 14 जनवरी से तपस्या में लीन हो जाएंगे।25 फरवरी के दिन देवता के कपाट खुलेंगे l देवताओं को शांत वातावरण मिले, इसके लिए ग्रामीण गांव में रेड...

मनाली में 17 जनवरी को होगी लाहौल स्पीति भाजपा की अहम बैठक

चित्र
  मनाली में 17 जनवरी को होगी लाहौल स्पीति भाजपा की अहम बैठक  जय राम ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि: रवि ठाकुर  मनाली : ओम बौद्ध / हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 17 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे इस बैठक में भाजपा लाहुल-स्पीति के सभी ज़िला,मंडल, मोर्चों, प्रकोष्ठों, ग्राम केन्द्र अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति सदस्यों, सभी कार्यकारिणी सदस्यों व प्रदेश के सम्माननीय पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओ को बैठक में भाग लेने का आग्रह किया गया है होटल आइबैक्स मनाली में बैठक रवि ठाकुर की अध्यक्षता में की जाएगी बैठक में मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी उपस्थित रहेंगे बैठक में कांग्रेस की गलत नीतियों संबंधित चर्चा की जाएगी l रवि ठाकुर ने भाजपा के पदाधिकारियों से अपील की है कि बैठक को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दें।

बेटियां फाउंडेशन द्वारा जम्मज के कटरा में राष्ट्रीय आशीर्वाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

चित्र
  बेटियां फाउंडेशन द्वारा जम्मज के कटरा में राष्ट्रीय आशीर्वाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया  मनाली : ओम बौद्ध / बेटियां फाउंडेशन द्वारा जम्मज के कटरा में राष्ट्रीय आशीर्वाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे जम्मू के साथ साथ पूरे भारत से सम्मानित विभूतियों को राष्ट्रीय सम्मान दे कर सम्मानित किया गया | जिसमे हिमाचल प्रदेश से भी बेटियां फाउंडेशन के पदाधिकारियों व अन्य सम्मानित विभूतियों को सम्मानित गया | जिसमे चन्दरमणी मानिकशा, वंदना शर्मा , दीप लाल भारद्वाज, मीरा आचार्य, सुषमा ठाकुर, सुमन कारपा सूद,मनी राम सोनी, प्रेम सिंह, बरना देवी, वंदना महाजन, विजय ठाकुर, भुवनेश्वर शर्मा, अनु शर्मा, राजेश डोगरा, नीलम धीमान, सावित्री, राज कुमार,रीना, अंशिका डोगरा, सविता डोगरा, मनीष डोगरा, शिल्पा धीमान, यशवी धीमान, दीप लाल भारद्वाज, मीरा आचार्य, सुषमा ठाकुर, सुमन कारपा सूद,मनी राम सोनी, प्रेम सिंह, बरना देवी, वंदना महाजन, विजय ठाकुर, भुवनेश्वर शर्मा, अनु शर्मा, राजेश डोगरा, नीलम धीमान, सावित्री, राज कुमार,रीना, अंशिका डोगरा, सविता डोगरा, मनीष डोगरा, शिल्पा धीमान, यशवी धीमा...

कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यों का ले रही श्रेय: गोविंद ठाकुर

चित्र
  कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यों का ले रही श्रेय: गोविंद ठाकुर  मनाली : ओम बौद्ध / पूर्व भाजपा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज मनाली में पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कहा कि प्रदेश कि कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रही हैं। उन्होने कहा कि पिछले तीन सालों से मनाली विधानसभा क्षेत्र में कोई भी नया कार्य करने में स्थानीय विधायक असफल रहे हैं जो कार्य भाजपा कार्यकाल के दौरान चले हुए थे वहीं फटा लगाने का प्रयास आज भी किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई गांव की सड़क पिछले 1 साल से बंद पड़ी है लेकिन विधायक उन सड़कों को खोलने में अभी तक असफल रहे हैं.उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि कोठी सारी के बस्तोरी पंचायत के अंतर्गत लोरन, सरली,खलाडा,को जोड़ने वाली सड़क बीते बरसात के दिनों में क्षतिग्रस्त हुई थी जो अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। ठाकुर ने कहा कि इसके साथ ही नथान पंचायत में भी सड़क अभी तक बाधित पड़ी है और उसमें भी अभी तक करीब 1 साल से बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है जिसके कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना क...

मनाली में पेकेज के नाम पर हो रही मनमर्जी: राजा

चित्र
  मनाली में पेकेज के नाम पर हो रही मनमर्जी: राजा  मनाली : ओम बौद्ध / हिमआंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजा ने कहा है कि 15 जनवरी को यूनियन के कार्यालय में अहम बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में मनाली के सभी पैकेज होल्डर आमंत्रित किए गए है। बैठक में मनाली में पर्यटकों को घूमने के लिए तय पैकेज की दरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।  मनाली में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मनाली में पैकज के दाम मनमर्जी से वसूल किए जा रहे है। इससे पैकेज की दरों में कमी आई है। परिणामस्वरूप टैक्सी ऑपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसको देखते हुए मनाली के सभी पैकेज होल्डर बैठक के लिए बुलाये गए है। सभी को पत्र भेज कर जानकारी दी गई है। बैठक में पैकेज तह किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी पंजीकरण के ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। यूनियन से इसकी सूची तैयार कर ली है। पीस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है। मनाली केंबारे गलत वीडियो, फोटो या रिलीज बनाने वालों के खिलाफ भी यूनियन कानूनी कार्रवाई करेगी। यूनियन के...

मनाली विधानसभा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने "मनरेगा बचाओ संग्राम"

चित्र
  मनाली विधानसभा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने "मनरेगा बचाओ संग्राम" के तहत रखा मौन व्रत l  मनाली : ओम बौद्ध / रविवार को मनाली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस कटराईँ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे "मनरेगा बचाओ संग्राम" के तहत मौन व्रत रखा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाने के लिए अपने अपने विचार रखें और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बूथ प्रधानों एवं पंचायत प्रधानों से कहा कि वे बूथ स्तर और पंचायत स्तर पर इसका प्रचार करें कहा कि मनरेगा को बचाना हम सभी के लिए जरूरी है, इस दौरान सरकार के तीन साल के कार्यकाल की समीक्षा बैठक की गई और आने वाले समय के लिए रणनीति तैयार की गई, इस बैठक में मनाली विधानसभा के बूथ अध्यक्ष, बूथ डेलिगेट, वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान वर्तमान उप प्रधान पूर्व उप प्रधानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने भाग लिया, जिसमें विशेष रूप से मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ एवं हिमाचल महिला आयोग कि अध्यक्षा विद्या नेगी जी विशेष रूप से उपस्थिति रहे।

मनाली में बढ़ने लगी पर्यटकों की संख्या

चित्र
  मनाली में बढ़ने लगी पर्यटकों की संख्या  तीन दिन में लगभग 35000 पर्यटकों की आमद  मनाली : ओम बौद्ध / लाहौल घाटी के सिस्सू, कोकसर समेत मनाली के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए है। शाम को मनाली के माल रोड पर पर्यटकों की चहल कदमी भी खूब देखी गई l मनाली को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है l  ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त सूचना के मुताबिक पिछले तीन दिन में मनाली में छह हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। आठ जनवरी को 1817, नौ को 1912 और 10 जनवरी को 1944 पर्यटक वाहन मनाली में आए। तीन दिन में 35 हजार से अधिक पर्यटकों के मनाली पहुंचने का अनुमान है। होटल संचालकों की माने तो इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में ठीकठाक रही। वोल्वो बसों और टेम्पो ट्रेवलऱ की संख्या में काफी बृद्धि हुई है। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने कहा कि पर्यटक होटलों की एक्यूपेंसी 80 से 90 प्रतिशत पहुंच रही है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि मनाली में इस बार वीकेंड में ठीकठाक भीड़ जुटी है। रविवार को भी पर्यटकों की संख्या में ठीकठाक बढ़ोतरी देखी गई। मनाली में वा...

एनएचएआई की मेहनत से कुल्लू मनाली रोड लौटा पुराने स्वरूप में

चित्र
  एनएचएआई की मेहनत से कुल्लू मनाली रोड लौटा पुराने स्वरूप में  मनाली : ओम बौद्ध / साल 2025 में मनाली में आई त्रासदी के बाद कुछ लोगों ने एनएचएआई के कार्यप्रणाली पर भले ही स्वाल खड़े किए हों लेकिन उसी एनएचएआई ने मनाली के पर्यटन सीजन को बचाने में अहम योगदान रहा है । मनाली में अगस्त 2025 को आई बाढ ने कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया था । कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के करीबन सोलह जगह सड़क का नामोनिशान मिट गया था और जहाँ कभी सड़क होती थी वहाँ ब्यास नदी बह रही थी । सडक़ की हालात देख कर किसी ने सोचा नहीं था कि 2025 का क्रिसमस और न्यू ईयर का पर्यटन सीजन चल पाएगा। लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिम्मत नहीं हारी और सड़क बहाली के लिए दिन दुगनी रात चौगुनी कोशिश की। 25 से अधिक बड़ी मशीनों को लगा कर दिन रात एक कर रिकार्ड समय में अस्थाई रूप से सड़क ठीक कर यातायात बहाल कर दिया।सड़क परिवहन मंत्री स्वयं कुल्लू मनाली दौरे पर पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया । एनएचएआई केबल कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को ठीक नहीं कर रही बल्कि ...

दस वर्षों बाद गांव दुआड़ा में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, युवाओं के जज़्बे से साकार हुआ ‘दुआड़ा कप’

चित्र
  दस वर्षों बाद गांव दुआड़ा में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, युवाओं के जज़्बे से साकार हुआ ‘दुआड़ा कप’ मनाली : ओम बौद्ध / लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद गांव दुआड़ा के युवाओं ने वह कर दिखाया, जो कभी सिर्फ एक सपना था। कठिन परिस्थितियों, संसाधनों की कमी और तमाम अड़चनों के बावजूद युवाओं ने अपने दम पर खेल मैदान तैयार किया और अब उसी मैदान पर “दुआड़ा कप” क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर गांव को खेलों की नई पहचान दी है। यह आयोजन न केवल खेल भावना का प्रतीक है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का सशक्त प्रयास भी बनकर उभरा है। गांव दुआड़ा में वर्षों से खेल मैदान का अभाव रहा। युवाओं में क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि होने के बावजूद अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त स्थान नहीं था। कई बार प्रयास शुरू हुए, लेकिन संसाधनों और सहयोग के अभाव में वे अधूरे रह गए। बावजूद इसके, युवाओं का हौसला कभी कमजोर नहीं पड़ा। आखिरकार सामूहिक प्रयास, श्रमदान और आपसी सहयोग से युवाओं ने बड़ी मुश्किलों के बीच खेल मैदान को तैयार किया। पत्थरों को हटाना, समतलीकरण करना और खेलने लायक बनाना आसान नहीं था,...

गोविंद सिंह ठाकुर ने जयराम ठाकुर के आगमन की तैयारियों पर दोनों मंडलों के पदाधिकारियों से की चर्चा ।

चित्र
  गोविंद सिंह ठाकुर ने जयराम ठाकुर के आगमन की तैयारियों पर दोनों मंडलों के पदाधिकारियों से की चर्चा । 16 जनवरी को संयुक्त मोर्चों का सम्मेलन कटराई शुभम् होटल में होगा आयोजित । मनाली : ओम बौद्ध / पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के मनाली और नग्गर दोनों मंडलों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में भाग लिया। बैठक में आगामी 16 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मनाली आगमन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दोनों मंडलों के सभी मोर्चों की नई कार्यकारणी गठित की गई हैं, जिसके लिए संयुक्त मोर्चों का सम्मेलन कटराई शुभम् होटल में किया जाएगा । ठाकुर ने पदाधिकारियों से अपील की कि वे पूर्ण निष्ठा और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं, ताकि यह आयोजन भव्य रूप से संपन्न हो सके । स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर जयराम ठाकुर के नेतृत्व की सराहना की और पार्टी को मजबूत करने के संकल्प का प्रदर्शन किया।

मनाली मॉल रोड के कनूपी में बिकेगा स्वयं सहायता समूह का हस्तनिर्मित सामान

चित्र
  मनाली मॉल रोड के कनूपी में बिकेगा स्वयं सहायता समूह का हस्तनिर्मित सामान  मनाली : ओम बौद्ध / पर्यटन नगरी के मालरोड़ में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निंवल के उपलक्ष्य पर लगी छह दुकानों को व्यापार मंडल के विरोध के बाद शुक्रवार बंद कर दिया गया है। केनोपी को आज पर्दा लगाकर ढक दिया गया। अब इसके स्थान पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद यहां बिक्री के लिए रखे जाएंगे। जल्द ही इसका आवंटन भी किया जाएगा।  20 से 24 जनवरी तक मनाये जाने वाले राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निंवल के उपलक्ष्य पर कई स्टॉल भी लगाए जाते है। रामबाग में पूरा बाजार सज गया है। मालरोड़ में भी बस स्टैंड के समीप छह केनोपी लगाई गई थी। यहां पर गर्म वस्त्र भारी मात्रा में बिक रहे थे। जिसका सीधा असर यहां के स्थानीय स्थाई दुकानदारों पर पड़ रहा था। व्यापार मंडल ने यह मामला प्रशासन के समक्ष उठाया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद व्यापार मंडल ने माननीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ से मुलाक़ात कर इन दुकानों को बंद करवाने की मांग उठाई। विधायक ने तुरंत दुकानों को बंद करने के आदेश दिए। व्यापार मंडल के प्रधान संजीव ठाकुर ने बताया कि विध...

मनाली के फुटपाथ में नहीं लगेगी कोई भी अनाधिकृत रेहड़ी-फड़ी : मनोज लारजे

चित्र
  मनाली के फुटपाथ में नहीं लगेगी कोई भी अनाधिकृत रेहड़ी-फड़ी : मनोज लारजे  कहा, अतिक्रमण-मुक्त रखना नगर परिषद का उद्देश्य  मनाली : ओम बौद्ध / नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि फुटपाथ क्षेत्र में किसी को अनाधिकृत रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण-मुक्त रखना नगर परिषद का उद्देश्य है और इसी उद्देश्य के साथ सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण-मुक्त किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नप मनाली शहर को साफ सुथरा रखने के हर संभव प्रयास कर रही है। हर वार्ड से कूड़े कचरे को डोर डू डोर एकत्रित किया जा रहा है। सभी लोगों से आग्रह है कि वो कूड़े वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालें। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए हुए कहा कि नप ने जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अगर कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकता है तो उस व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मकान मालिकों से भी आग्रह किया कि वो अपने किराएदारों को कूड़ा कूड़े वाली गाड़ी में ही डालने को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आज कल जो यह कार्यव...

उत्तर-पश्चिमी हिमालयी कम-कार्बन निर्माण पर सीएसआईआर रुड़की में सफल कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

चित्र
  उत्तर-पश्चिमी हिमालयी कम-कार्बन निर्माण पर सीएसआईआर रुड़की में सफल कार्यशाला का हुआ आयोजन । मनाली : ओम बौद्ध / सीएसआईआर-केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की ने 7 से 9 जनवरी तक 'भारतीय वास्तुकला शिल्पकला: कार्यशाला सह विचार-मंथन' का सफल आयोजन किया गया। संस्थान के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और भारतीय पारंपरिक आवास उत्थान पुरस्कार 2.0 के अंतर्गत आयोजित यह कार्यशाला उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक ज्ञान प्रणाली से प्राप्त कम-कार्बन निर्माण सामग्री (IHP24003) पर केंद्रित रही। कार्यशाला के विशेष आकर्षण के रूप में हिमालयन ब्रदर्स ट्रस्ट फॉर आर्ट, कल्चर एंड हेरिटेज (एचबीटीएसीएच) ने लकड़ी नक्काशी (वुड कार्विंग) पर कार्यशाला आयोजित की, जिसका नेतृत्व ब्रिघु आचार्य ने किया। उनके साथ वरिष्ठ कारीगर सेस राम ठाकुर और अखिल शर्मा ने पारंपरिक हिमालयी लकड़ी नक्काशी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। देशभर से आए विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इसमें भाग लिया, जिनमें मुंबई का इंडियन एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, पुणे का विश्वकर्मा विश्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: