मनाली के फुटपाथ में नहीं लगेगी कोई भी अनाधिकृत रेहड़ी-फड़ी : मनोज लारजे

 मनाली के फुटपाथ में नहीं लगेगी कोई भी अनाधिकृत रेहड़ी-फड़ी : मनोज लारजे 

कहा, अतिक्रमण-मुक्त रखना नगर परिषद का उद्देश्य 


मनाली : ओम बौद्ध /

नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि फुटपाथ क्षेत्र में किसी को अनाधिकृत रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण-मुक्त रखना नगर परिषद का उद्देश्य है और इसी उद्देश्य के साथ सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण-मुक्त किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नप मनाली शहर को साफ सुथरा रखने के हर संभव प्रयास कर रही है। हर वार्ड से कूड़े कचरे को डोर डू डोर एकत्रित किया जा रहा है। सभी लोगों से आग्रह है कि वो कूड़े वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालें। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए हुए कहा कि नप ने जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अगर कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकता है तो उस व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मकान मालिकों से भी आग्रह किया कि वो अपने किराएदारों को कूड़ा कूड़े वाली गाड़ी में ही डालने को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आज कल जो यह कार्यवाही की जा रही है वो नगर परिषद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण-मुक्त रखने के साथ साथ उनकी सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से जा रही है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ खाली किए जा रहे है ताकि पर्यटक व स्थानीय लोग बिना दिक्कत के घूम फिर सके। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को नजायज तंग नहीं किया जा रहा है। शहर को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से ही इस मुहिम को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया नगर परिषद मनाली का सहयोग करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत