कुंजम-कुगती दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण को लेकर सर्वे के आदेश

 कुंजम-कुगती दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण को लेकर सर्वे के आदेश

गर्मियों में लाहौल स्पीति आएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा-रवि ठाकुर


केलांग : ओम बौद्ध /

कुंजम और कुगती दर्रे के नीचे सुरंग तथा दोनों स्थानों पर बाईपास सड़क निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इन परियोजनाओं के लिए सर्वे के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही मनाली के डूंगरी और सिमसा के समीप फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भी मंत्रालय ने गंभीरता दिखाई है। यह जानकारी पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर ने दी।

रवि ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा गर्मियों के मौसम में लाहौल-स्पीति के दौरे पर आएंगे। शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्य कार्यालय में रवि ठाकुर ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को लाहौल-स्पीति आने का निमंत्रण दिया जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

रवि ठाकुर ने कहा कि बीते वर्ष भी लाहौल-स्पीति के भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री से मुलाकात की थी। उस समय सिस्सू नाले में नए पुल के निर्माण और उदयपुर से टिंडी के बीच सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग रखी गई थी। मंत्री अजय टम्ट ा के निर्देशों के बाद बीआरओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू किया जो वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं सिस्सू नाले में नया पुल तैयार कर यातायात भी बहाल कर दिया गया है। रवि ठाकुर ने इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और सीमा सड़क संगठन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कुंजम और कुगती दर्रे के नीचे सुरंग तथा बाईपास सड़क निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के सचिव स्तर के अधिकारियों को गर्मी के मौसम में सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अतिरिक्त रवि ठाकुर ने मनाली के डूंगरी और सिमसा के समीप फ्लाईओवर निर्माण की मांग भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी जिस पर मंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश