चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पार्किंग अव्यवस्था से मरीज परेशान

 चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पार्किंग अव्यवस्था से मरीज परेशान


 शिमला : गायत्री गर्ग /

चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पार्किंग अव्यवस्था से मरीज परेशान, कार्डियोलॉजी विभाग को आईजीएमसी शिमला शिफ्ट करने की मांग — संजय सूद, भाजपा नेता

संजय सूद ने कहा कि Atal Institute of Medical Super Specialties, चमियाना में शिमला शहर के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ प्रदेश के दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से हृदय रोग से जुड़े मरीजों के लिए यहां तक पहुँचना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट्स को न तो अस्पताल परिसर में पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण अटेंडेंट्स को सड़कों पर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं, जिससे लोगों के चालान भी हो रहे हैं और दूसरी ओर मरीजों को इलाज में देरी का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुँचाने में भी अनावश्यक देरी हो रही है और सरकार और प्रशासन से मांग करता हूँ कि अस्पताल में जल्द से जल्द उचित पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि अटेंडेंट बिना किसी परेशानी के अपने मरीजों का समय पर इलाज करवा सकें ।


सूद ने यह मुद्दा पहले भी सरकार और प्रशासन के संज्ञान में कई बार लाया है और आज एक बार फिर शिमला की जनता की आवाज़ बनकर यह मांग दोहराता हूँ कि कार्डियोलॉजी विभाग को जनहित में शीघ्र ही आईजीएमसी शिमला में वापस शिफ्ट किया जाए। आईजीएमसी एक केंद्रीय स्थान है, जहाँ पहुंचना मरीजों और उनके परिजनों के लिए कहीं अधिक सुविधाजनक है।


यदि सरकार भविष्य में चमियाना को सुपर स्पेशियलिटी हब के रूप में विकसित करना चाहती है, तो वहां पहले पार्किंग, सड़क, एम्बुलेंस और आपातकालीन सुविधाओं को नए सिरे से मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े। शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।


 संजय सूद ने सरकार से आग्रह किया है कि सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए इस विषय पर शीघ्र निर्णय ले, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति