राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रिवालसर में भव्य आयोजन

 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रिवालसर में भव्य आयोजन


रिवालसर : अजय सूर्या /

 त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन उपमंडल अधिकारी नागरिक बलह की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। “मेरा भारत, मेरा वोट” थीम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मतदान प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, 01 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवयुवक एवं नवयुवतियों को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए, जिससे उनमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र, मताधिकार के महत्व और जागरूक मतदान विषय पर विभिन्न प्रेरणादायक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सशक्त निर्वाचन प्रक्रिया को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने का आह्वान किया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग