वीडियो शूट करने निकले दो सगे भाइयों की बर्फ में दबने से मौत, 4 दिन बाद मिले शव

वीडियो शूट करने निकले दो सगे भाइयों की बर्फ में दबने से मौत, 4 दिन बाद मिले शव 

(चंबा जितेन्द्र खन्ना ) हिमाचल प्रदेश के ऊंचे और बर्फ से ढके पहाड़ एक बार फिर मातम के गवाह बने हैं। चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर से लापता हुए दोनों लड़कों की तलाश आखिरकार एक बेहद दुखद अंत पर आकर रुकी। भरमाणी मंदिर की ओर वीडियो शूट करने निकले दोनों भाइयों की लाश बरामद हुई है। 

दोनों भाइयों के शव बरामद

बता दें कि दोनों भाई विकसित राणा और पीयूष, जो चार दिन पहले भरमाणी माता मंदिर की ओर वीडियो शूट करने निकले थे। सेना के हेलीकॉप्टर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब प्रशासन की ओर से दुर्गम इलाके से शवों को वापस लाने की तैयारी की जा रही है।जैसे ही इस खबर की पुष्टि हुई, भरमौर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। जिन लड़कों की सुरक्षित वापसी की दुआएं की जा रही थीं, आज उन्हीं के घरों में मातम पसरा हुआ है।

सेना के हेलीकॉप्टर से चला सर्च ऑपरेशन

लापता लड़कों की तलाश के लिए आज एक बार फिर सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इससे पहले राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), पर्वतारोही पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की सहायता से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। दुर्गम इलाकों में आधुनिक ड्रोन तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन कई दिनों तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था।बीते रविवार को भी दोपहर बाद सेना के हेलीकॉप्टरों ने करीब एक घंटे तक बर्फीले इलाकों में तलाशी ली, लेकिन तब भी लड़कों का पता नहीं चल सका। आज दोबारा मौसम में कुछ सुधार होते ही सेना के हेलीकॉप्टर तैनात किए गए और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान दोनों लड़कों के शव बरामद किए गए।

चार से पांच फीट बर्फ में लिया रिस्क

बताया जा रहा है कि जिस इलाके में तलाश अभियान चल रहा था, वहां चार से पांच फीट तक बर्फ जमी हुई है। भारी बर्फबारी, फिसलन भरे पहाड़ और खराब मौसम राहत एवं बचाव कार्य में सबसे बड़ी चुनौती बने रहे। कई जगहों पर पैदल पहुंचना लगभग असंभव हो गया था, जिसके चलते हवा से तलाश करना जरूरी हो गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर