दिव्यांगो ने राज्य दिव्यांग आयुक्त की सरकार से उठाई मांग - Smachar

Header Ads

Breaking News

दिव्यांगो ने राज्य दिव्यांग आयुक्त की सरकार से उठाई मांग

दिव्यांगो ने राज्य दिव्यांग आयुक्त की सरकार से उठाई मांग


मंडी : अजय सूर्या /

हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था द्वारा मासिक बैठक का आयोजन मंडी में किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था अध्यक्षा हेमलता पठानिया ने की। बैठक में दिव्यांगजनो की समस्याओं पर चर्चा हुई। संस्था अध्यक्ष हेमलता पठानिया ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय में दिव्यांगो के लिए शौचालय निर्माण की हम मांग कर रहे हैं लेकिन उस पर कोई परख प्रशासन की नहीं है इसी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी दिव्यांगो के लिए लिफ्ट सुविधा दी जाए। उन्होंने जिला कल्याण विभाग से भी मांगे की है कि पेंशन ई-केवाईसी से दिव्यांग वंचित हैं उनकी ई-केवाईसी जल्द से जल्द करवाई जाए। हेमलता पठानिया ने कहा कि राज्य दिव्यांग आयुक्त की नियुक्ति सरकार जल्द से जल्द करें जिससे दिव्यांगो को अपनी समस्याओं का समाधान मिलेगा।



कोई टिप्पणी नहीं