नड्डा का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश व देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा- राजेश राणु।
नड्डा का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश व देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा- राजेश राणु।
उक्त शब्द भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर के महामंत्री राजेश राणु ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे।
उन्होंने कहा कि छोटे से प्रदेश हिमाचल से अपनी कड़ी मेहनत और तपस्या के कारण आज आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा का कद इतना बढ़ गया है कि दोबारा इस प्रदेश से शायद कोई ही व्यक्ति इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सके।
राणु ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेंद्र मोदी जैसे दुनिया के सबसे बड़े नेता के साथ भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काम करना अपने आप में ही बहुत बड़े गौरव की बात है और कड़ी मेहनत के बलबूते पर हिमाचल प्रदेश के सपूत आदरणीय नड्डा ने यह कमाल करके दिखाया है।
जिला महामंत्री ने कहा कि 1960 में जन्मे जगत प्रकाश नड्डा 1984 में हिमाचल यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के अध्यक्ष बने और 1989 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री चुने गए थे। इसके साथ 1991 में पहली और 1993 में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कड़ी मेहनत की बदौलत आपकी तैनाती हुई।
राणु ने कहा कि तीन बार विधायक पद पर सुशोभित होने के साथ दो बार उन्हें हिमाचल कैबिनेट में महत्वपूर्ण मंत्रालयों में मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी, इसके साथ-साथ राज्यसभा के सांसद होने पर आदरणीय नरेंद्र मोदी के साथ दो बार स्वास्थ्य मंत्री जैसे बड़े महत्वपूर्ण मंत्रालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जिला महामंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा और प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने कई प्रदेशों में महत्वपूर्ण चुनाव जीतकर भाजपा को नई बुलंदियों तक पहुंचा है, और यही कारण है कि मोदी ने जो नड्डा के ऊपर अपना विश्वास व्यक्त किया उसके कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड भी हिमाचल के सपूत जगत प्रकाश नद्धा के नाम पर दर्ज हो गया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए यह बहुत गौरव की बात है कि इतने बड़े कद का व्यक्ति जब हिमाचल या किसी भी प्रदेश में जाता है तो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़े ध्यान से सुनकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करता है, हिमाचल भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता नड्डा जी द्वारा किए गए और किया जा रहे कामों को हमेशा अपने दिल में रखेगा।


कोई टिप्पणी नहीं