यदोपती ठाकुर को पार्टी ने दिया सम्मान, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त

यदोपती ठाकुर को पार्टी ने दिया सम्मान, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त


सरकाघाट/मंडी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने सरकाघाट कांग्रेस के युवा नेता तथा हिमाचल एनएसयूआई व हिमाचल युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदोपती ठाकुर को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

पार्टी नेतृत्व ने यदोपती ठाकुर को संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान को पंचायत और बूथ स्तर तक ले जाने के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाएंगे। इसके तहत मनरेगा से जुड़े श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा, उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी तथा केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण किया जाएगा।

इस अवसर पर यदोपती ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग