चम्बा मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल को मिला बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2025

 चम्बा मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल को मिला बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2025


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

पंडित जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज चम्बा के हड्डी रोग विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मानिक सहगल को प्रदेश कि राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और रघुवीर सिंह बाली हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष हाथो से बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

 डॉ मानिक सहगल को चम्बा मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए ये अवार्ड दिया गया।

इसी को लेकर मेडिकल कॉलेज चम्बा प्रिंसिपल डॉ पंकज गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप सिंह, संयुक्त निदेशक केशव राम, एमओएच डॉ कविता महाजन, डॉ अश्वनी, डॉ सलोनी सूद, डॉ विनोद भारद्वाज, डॉ मनोज, डॉ अनुज, डॉ अनिल, , डॉ कृति के द्वारा डॉ मनिक सहगल को मिले बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2025 के लिए टोपी शाल बुक्के देकर उनको सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा के प्राचार्य डॉ. पंकज ने कहा ये उपलब्धि पूर मेडिकल कॉलेज और पूरे जिला चंबा के लिए है और यह से बाकी डॉक्टर्स को भी और बेहतरीन कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी है।


इस मौके पर डॉक्टर मानिक सहगल ने कहा कि ये अवार्ड केवल मुझे नहीं मिला बल्कि पूरे चंबा के साथ पूरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को मिला है। क्योंकि यह पूरी तरह टीमवर्क होता है जिसका श्रेय सबको जाता है। उन्होंने खास तौर पर एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के सहयोग की सिरहाना की, उन्होंने यह भी कहा की इसी तरह से वो निरंतर मेहनत और प्रयास करते रहेंगे और आने वाले समय में चम्बा में रोबोटिक और आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी शुरु करने के लिए प्रयास किये जायेगे, ताकि हमारा चम्बा भी बाकि जिलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अग्रसित हो सकें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित