कांग्रेस से मोहभंग, बल्ह में युवाओं का भाजपा में शामिल होना जारी: इंद्र सिंह गांधी

 कांग्रेस से मोहभंग, बल्ह में युवाओं का भाजपा में शामिल होना जारी: इंद्र सिंह गांधी


नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न तो कोई ठोस नेतृत्व बचा है और न ही स्पष्ट नीति। इसी कारण हिमाचल प्रदेश की जनता का कांग्रेस से लगातार मोहभंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन सैकड़ों कार्यकर्ता और कई नेता कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि इसी क्रम में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के युवा साथी विवेक ठाकुर, निखिल ठाकुर, आकाश शर्मा, अजय ठाकुर तथा सूरज ठाकुर ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने सभी नव-शामिल युवाओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि भाजपा युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है और संगठन में उन्हें सम्मानजनक जिम्मेदारियां दी जाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नव-शामिल युवा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और बल्ह क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त