ज्वाली कोर्ट परिसर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, न्यायाधीश शिशि कांत ने फहराया तिरंगा

ज्वाली कोर्ट परिसर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, न्यायाधीश शिशि कांत ने फहराया तिरंगा 

(ज्वाली: दीपक शर्मा) ज्वाली उपमंडल स्थित जुडिशल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट परिसर में सोमवार को गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और सम्मान के प्रतीक के रूप में पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इसके उपरांत माननीय न्यायाधीश शशी कांत ने विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा मधुर स्वर में राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में सराबोर हो गया। इसके दौरान आए हुए स्कूली बच्चों को माननीय न्यायाधीश ने मैडल देकर सम्मानित किया |

 इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और स्टाफ को संबोधित करते हुए माननीय न्यायाधीश ने देश की आजादी और संविधान निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि, "हमें अपने शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए। आज हम जिस स्वतंत्र और लोकतांत्रिक वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह उन्हीं के बलिदान का परिणाम है।" उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों व प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर न्यायालय का समस्त स्टाफ और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को