सदगुरू राम सिंह के प्रकाश पर्व पर छोटी काशी में भव्य नगर कीर्तन
सदगुरू राम सिंह के प्रकाश पर्व पर छोटी काशी में भव्य नगर कीर्तन
मंडी : अजय सूर्या /
सदगुरू राम सिंह के प्रकाश पर्व पर छोटी काशी मंडी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रकाश पर्व के उपलक्षय पर छोटी काशी मंडी में नामधारी संगत द्वारा स्कूल बाज़ार से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नामधारी संगत ने भजन संकीर्तन के माध्यम से माहौल को पूरी तरह से भक्तिमयी बना दिया।नामधारी संगत के अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि सदगुरू राम सिंह जी क्रांतिकारी गुरू थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए कई संग्राम चलाएं।उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे जिसमें रविवार को नशे के खिलाफ एक मैराथन भी निकाली जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं