मुख्यमंत्री ने किए मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

 मुख्यमंत्री ने किए मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 55 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नथाण-जाणा सड़क के उन्नयन कार्य, 5 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से मनाली-कनयाल सड़क के स्तरोन्नत कार्य तथा नाबार्ड के तहत 13 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित बबेली जिंदौड़ सड़क के मैटलिंग एवं टायरिंग कार्य का उद्घाटन किया।


उन्होंने 13 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33/11 केवी जी.आई.एस. विद्युत सब-स्टेशन आईबैक्स चौक मनाली, 15 करोड़ रुपये की लागत से रांगडी में ब्यास नदी पर पुल के निर्माण, 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से रांगड़ी तथा बटाहर क्षेत्र के लिए ब्यास नदी के बाएं तट पर भूस्खलन नियंत्रण निवारण उपाय कार्य, एक करोड़ रुपये की लागत से कलाथ में हॉट वाटर स्नान सुविधा के कार्य तथा 2 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बाशिंग, कुल्लू का शिलान्यास भी किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग