राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 का आयोजन उपायुक्त कार्यालय सभागार में

 राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 का आयोजन उपायुक्त कार्यालय सभागार में


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त लाहुल-स्पीति कुनिका एकर्स ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि का स्वागत एवं तहसीलदार (चुनाव) विकास कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि कुनिका एकर्स ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात तहसीलदार (चुनाव) ने मुख्य अतिथि को पारंपरिक टोपी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम जनता में लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की जागरूकता पैदा करना तथा युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना है। मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) बनवाना, मतदाता सूची में नाम जोड़ना/हटाना/संशोधन तथा ईपिक कार्ड जारी करने पर विशेष बल दिया गया।

केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने वंदे मातरम गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। अपने संबोधन में कुनिका एकर्स ने प्रदेश के 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी ।उन्होंने लाहुल-स्पीतिवासियों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी लोकतांत्रिक उत्साह को सलाम किया तथा निर्वाचन विभाग एवं सभी अधिकारियों के अथक परिश्रम की प्रशंसा की।

कुनिका एकर्स ने बताया कि लाहुल-स्पीति जिला को भारत निर्वाचन आयोग से 2024 में मतदाता प्रतिशत वृद्धि के लिए राष्ट्रपति महोदय से प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कोई मतदाता पीछे न छूटे, इस दिशा में प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संदेश भी प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर उपस्थित सभी को इस अवसर शपथ भी दी ।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग एवं केंद्रीय विद्यालय केलांग के छात्रों ने मतदाता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित किए तथा चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

तहसीलदार (चुनाव) ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर बीडीओ विवेक गुलेरिया, जिला कृषि अधिकारी मुनशी राम ठाकुर, डीपीओ (आईसीडीएस) संजय डोगरा, जिला आयुष अधिकारी सुरेश कुमार, डीआईओ जगदीप शर्मा, बीएलओ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित