रिवालसर बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

 रिवालसर बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान


 रिवालसर : अजय सूर्या /

आरटीओ मंडी के सौजन्य से आकार थिएटर सोसाइटी मंडी द्वारा रिवालसर बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों के महत्व को समझाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध फेसबुक ब्लॉगर रेलु राम ने मंड्याली बोली में लोगों को संबोधित करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की। उन्होंने पैदल चलने वाले लोगों को जेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करने और सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलने की सलाह भी दी।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मनोरंजक और प्रभावशाली अंदाज में सड़क सुरक्षा के नियमों को प्रस्तुत किया, जिससे बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने रुचि के साथ संदेश को समझा।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जिम्मेदारी और सतर्कता बढ़ाई जा सके।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग