ग्राम पंचायत कोठी गौहरी में शतायु दंपति ने पांच पंचायतों को कराया भव्य प्रीतिभोज

 ग्राम पंचायत कोठी गौहरी में शतायु दंपति ने पांच पंचायतों को कराया भव्य प्रीतिभोज


 रिवालसर : अजय सूर्या /

 ग्राम पंचायत कोठी गौहरी के सम्मानित वरिष्ठ नागरिक  थलिया राम ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूर्ण होने तथा उनकी धर्मपत्नी  देवकी देवी के 90 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं भव्य प्रीतिभोज का आयोजन किया।

इस विशेष अवसर पर पांच पंचायतों — सरधवार, कोठी गेहरी, दरव्यास, दूसरा खाबू तथा रियूर के लोगों को भोजन करवाया गया। इसके अतिरिक्त कोठी गौहरी स्कूल, स्थानीय अस्पताल एवं अन्य सामाजिक एवं सार्वजनिक संस्थानों के सदस्यों को भी आमंत्रित कर सम्मानपूर्वक प्रीतिभोज कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों ने शतायु दंपति को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने इस आयोजन को समाज में आपसी भाईचारे, संस्कारों एवं सेवा भावना का प्रेरणास्रोत बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि  थलिया राम और  देवकी देवी का जीवन अनुशासन, सादगी, सेवा और पारिवारिक मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने इसे एक ऐतिहासिक व प्रेरणादायक आयोजन बताया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद