शॉर्ट सर्किट से स्लेटपोश मकान में लगी भीषण आग, 6 कमरे जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से स्लेटपोश मकान में लगी भीषण आग, 6 कमरे जलकर राख 


करसोग (मंडी): उपमंडल करसोग के अंतर्गत आने वाले गांव बदहेला में सोमवार रात एक भीषण अग्निकांड में एक रिहायशी मकान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस घटना में बदहेला निवासी राम सिंह (पुत्र सूरत राम) के स्लेटपोश मकान के 6 कमरे आग की भेंट चढ़ गए।

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, आग सोमवार रात को अचानक भड़की। मकान स्लेटपोश था और उसमें लकड़ी का अत्यधिक प्रयोग किया गया था, जिसके कारण लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घर के भीतर रखा सारा कीमती सामान, राशन और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई है।

पुलिस जांच और कारण

मंगलवार को पुलिस थाना करसोग से उपनिरीक्षक मदन सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण मकान की ऊपरी मंजिल की छत के समीप से गुजर रही विद्युत लाइनों में शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है।

एसपी मंडी, साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है और राजस्व विभाग के साथ मिलकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा