सुक्खू सरकार में शासन नहीं, सत्ता की कुर्सी के लिए खुला युद्ध — विश्व चक्षु

 सुक्खू सरकार में शासन नहीं, सत्ता की कुर्सी के लिए खुला युद्ध — विश्व चक्षु

विक्रमादित्य सिंह बनाम अधिकारी, मुख्यमंत्री सुक्खू मौन—कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल

सुक्खू सरकार में हर दिन नया तमाशा, जनता बेहाल


इतिहास की सबसे विफल, बिखरी और दिशाहीन सरकार बन चुकी है सुक्खू सरकार

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज शासन नहीं, बल्कि सरकार के भीतर सत्ता संघर्ष, तनाव और अव्यवस्था का खुला खेल चल रहा है।


विश्व चक्षु ने कहा कि इतना बिखरा हुआ कुनबा आज तक किसी भी सरकार में नहीं देखा गया, जहां मंत्री अपने ही प्रशासन पर सवाल उठा रहे हों, विधायक असंतुष्ट हों और सरकार के भीतर हर स्तर पर अविश्वास का माहौल हो।


मंत्री बनाम अधिकारी—कांग्रेस शासन का असली चेहरा


एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बयान कांग्रेस सरकार की अंदरूनी विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस एक बयान पर चार मंत्रियों, एक विधायक, विपक्ष के नेता और एक पूर्व आईपीएस अधिकारी की प्रतिक्रियाएं सामने आना यह साबित करता है कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह नियंत्रण खो चुकी है।


उन्होंने कहा कि जहां सरकार को एकजुट होकर प्रदेश की समस्याओं से लड़ना चाहिए था, वहां कांग्रेस नेता एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।


आपदा में भी राजनीति, कानून व्यवस्था राम भरोसे

विश्व चक्षु ने कहा कि एक ओर हिमाचल प्रदेश हर साल प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार का पूरा ध्यान बयानबाज़ी और आंतरिक कलह में लगा है। न आपदा प्रबंधन पर कोई ठोस नीति है और न ही कानून व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण दिखाई देता है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, जनता असुरक्षित महसूस कर रही है और सरकार सत्ता के नशे में ज़मीनी हकीकत से कट चुकी है।


सरकार पर सवाल विपक्ष नहीं, कांग्रेस के अपने मंत्री खड़े कर रहे हैं

एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इसके कामकाज पर सबसे तीखे सवाल विपक्ष नहीं, बल्कि सरकार के अपने मंत्री और नेता ही उठा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस शासन जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुका है।


भाजपा चेतावनी देती है—हिमाचल की जनता सब देख रही है—कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू


विश्व चक्षु ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार की इस अराजकता, अहंकार और विफलता को सब देख रही है।

भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के हर चेहरे, हर झूठ और हर नाकामी को जनता के सामने बेनक़ाब करती रहेगी।


उन्होंने कहा कि सुख्खू सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और भाजपा प्रदेश में सुशासन व स्थिर नेतृत्व के लिए सड़क से सदन तक निर्णायक संघर्ष करेगी।


विश्व चक्षु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार की हर विफलता, हर झूठ और हर साज़िश को जनता के सामने लाती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस सरकार ने अपनी अराजकता, आपसी टकराव और प्रशासनिक अव्यवस्था पर लगाम नहीं लगाई, तो भाजपा सड़क से सदन तक जनहित की लड़ाई को और तेज़ करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग