रिवालसर में कांग्रेस सरकार पर बरसे विधायक इंद्र सिंह गांधी

 रिवालसर में कांग्रेस सरकार पर बरसे विधायक इंद्र सिंह गांधी

पंचायती चुनाव रोकने व विकास कार्य ठप करने के लगाए आरोप


 रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने रिवालसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को प्राकृतिक आपदा का बहाना बनाकर बिना ठोस कारण के रोके हुए है, जबकि आपदा के नाम पर केंद्र से प्राप्त सहायता राशि का मंडी में जश्न मनाने में दुरुपयोग किया गया।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि विधायकों द्वारा विधायक निधि से कराए जाने वाले विकास कार्यों की किस्तें प्रदेश सरकार ने रोक दी हैं, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा शुरू किए गए कई विकास कार्य आज अधूरे पड़े हैं।

उन्होंने रिवालसर क्षेत्र में पेयजल संकट को गंभीर बताते हुए कहा कि जनता पानी के लिए हाहाकार कर रही है, लेकिन संबंधित विभाग लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं। आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में न तो परिवहन सुविधाएं बहाल हो पाई हैं और न ही लोगों के रोजमर्रा के कार्य सुचारू रूप से चल पा रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान रिवालसर मंडल महामंत्री ढमेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, किरण शर्मा, आईटीसेल संयोजक कमलेश शर्मा,कोषाध्यक्ष यशपाल ठाकुर सहित भीखम राम, भारती शर्मा, कमल गुप्ता एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग