विधायक इंद्र सिंह गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष

 विधायक इंद्र सिंह गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष


रिवालसर

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी की प्रेस वार्ता पर सोशल मीडिया में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों को लेकर रिवालसर भाजपा मंडल ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस तरह की टिप्पणियों को निंदनीय बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मर्यादित आचरण अपनाने की अपील की है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा, महामंत्री संजय कुमार, ढमेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष किरण शर्मा, दामोदर, रमेश तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं यशपाल, लीला वशिष्ठ, रमेश शर्मा, किशोरी शर्मा, भीखम ठाकुर, कमलेश शर्मा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से कहा कि सोशल मीडिया पर की जा रही ओछी टिप्पणियां राजनीतिक संस्कृति को दूषित करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस तरह की भाषा से बाज आना चाहिए।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में संस्थानों को बंद करने और केवल मित्र मंडली को खुश करने के सिवा कोई ठोस कार्य नहीं कर पाई है। अपनी और सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए विधायक इंद्र सिंह गांधी पर अनर्गल टिप्पणियां की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में मिनी सचिवालय, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, बागवानी विभाग कार्यालय, कैंसर अस्पताल सहित अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक इंद्र सिंह गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस कार्यकर्ता घबरा गए हैं, इसी कारण इस तरह की अभद्र भाषा का सहारा लिया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग