भारतीय मजदूर संघ सबंधित आंगनबाड़ी संघ की चेतावनी,

 भारतीय मजदूर संघ सबंधित आंगनबाड़ी संघ की चेतावनी,

जल्द मानदेय नहीं दिया तो होगा आंदोलन 


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

आपको बता दें गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ सबंधित आंगनबाड़ी संघ ने भारतीय मजदूर संघ प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में एसडीएम. फतेहपुर विश्रुत भारती के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज जल्द मानदेय देने को अपील की है.

साथ ही चेताबनी भी दी कि अगर जल्द मानदेय नहीं दिया गया तो मजबूरन उन्हें सड़कों पर उत्तरकर आंदोलन करना पड़ेगा.

इसी बिषय पर जानकारी देते हुए संघ की प्रदेश उपाध्याक्ष शोभा देवी ने कहा उन्हें कुल साढे दस हजार रु मानदेय दिया जाता है जिसमे प्रदेश सरकार की तरफ से 6000 व केंद्र सरकार की तरफ से साढे चार हजार रु दिया जाता है वह भी समय पर नहीं मिलता है.

वहीं इस बार तो तीन -चार माह से मानदेय नहीं मिला है.

बताया अगर जल्द मानदेय नहीं दिया तो मजबूरी में उन्हें भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आंदोलन करना पड़ेगा.

वहीं भारतीय मजदूर संघ प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा ने भी चेताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को जल्द मानदेय न मिला तो आंदोलन होगा.

इस मौक़े पर जिला सहसचिव शशि बाला.कार्यकारी अध्यक्ष रेशमा देवी,ब्लॉक प्रधान इंदु बाला,अंजना शर्मा,कौशल्या देवी, अनु बाला, रीना कुमारी कांता देवी सहित अन्य उपस्थित रही

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग