एम.सी.एम. डी.ए.वी. पब्लिक विद्यालय बाघनी(नूरपुर)की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर किया विद्यालय का नाम रोशन

 एम.सी.एम. डी.ए.वी. पब्लिक विद्यालय बाघनी(नूरपुर)की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर किया विद्यालय का नाम रोशन 


 नूरपुर : विनय महाजन /

एम.सी.एम. डी.ए.वी. पब्लिक विद्यालय, बाघनी (नूरपुर) के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय की छात्रा रीत (कक्षा सातवीं) ने डी.ए.वी. नेशनल स्तर की खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।यह प्रतियोगिता 10 से 12 जनवरी 2026 तक नोएडा में आयोजित की गई जिसमें देशभर से अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। छात्रा रीत ने अंडर-14 वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाई जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह जानकारी एक प्रेस नोट में विद्यालय के प्रधानाचार्य एम.आर.राणा व समस्त अध्यापकगण एवं विद्यालय परिवार ने छात्रा को हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीl इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने कहा कि रीत की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह विद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं खेल प्रशिक्षण का प्रतिफल है।विद्यालय को अपनी छात्रा की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर गर्व है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग