पशु चिकित्सकों के लिए एसीपीएस पुनः लागू करने की मांग तेज

 पशु चिकित्सकों के लिए एसीपीएस पुनः लागू करने की मांग तेज

संघ ने बजट 2026-27 में योजना बहाल करने का उठाया मुद्दा


मंडी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए आश्वस्त कैरियर प्रगति योजना (ACPS) को पुनः लागू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ ने राज्य सरकार से आगामी बजट वर्ष 2026-27 में इस योजना को बहाल करने का आग्रह किया है।

संघ के जिला सचिव डॉ. निशांत ठाकुर ने बताया कि बुधवार को संघ की ओर से उपनिदेशक, पशुपालन विभाग मंडी को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (वेतन) नियम, 2022 लागू किए जाने के दौरान 03 जनवरी 2022 से एसीपीएस को समाप्त कर दिया गया, जिससे पशुपालन विभाग में कार्यरत पशु चिकित्सा अधिकारियों की पदोन्नति एवं वेतन प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

डॉ. ठाकुर ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए विभाग में पदोन्नति के अवसर अत्यंत सीमित हैं। प्रवेश स्तर से लेकर उप निदेशक पद तक लगभग 30 वर्षों तक कोई ठोस पदोन्नति व्यवस्था नहीं है। विभाग में केवल एक निदेशक और चार संयुक्त निदेशक के पद ही उपलब्ध हैं, जबकि वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी बनने में भी 20 वर्ष से अधिक का समय लग जाता है।

उन्होंने कहा कि 03.01.2022 से पहले पशु चिकित्सा अधिकारियों को 4, 9 और 14 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) के माध्यम से एसीपीएस का लाभ दिया जाता था। योजना समाप्त होने के बाद समान सेवा अवधि और समान कार्य करने वाले अधिकारियों के वेतन में भारी असमानता उत्पन्न हो गई है। इससे एक ही संवर्ग में दो प्रकार के वेतन ढांचे बन गए हैं, जिससे अधिकारियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक असंतोष का भी सामना करना पड़ रहा है।

संघ ने यह भी बताया कि वर्ष 2008 के बाद भर्ती हुए पशु चिकित्सकों की कैरियर प्रगति पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत पशु चिकित्सक पशुपालकों को घर-द्वार पर महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करते हैं। दुग्ध एवं मांस उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसमें पशु चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एसीपीएस समाप्त होने से विशेष रूप से युवा पशु चिकित्सकों का मनोबल गंभीर रूप से गिरा है।

हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ ने माननीय मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि पशु चिकित्सकों के साथ हो रहे इस वित्तीय और प्रशासनिक अन्याय को समाप्त करने के लिए बजट 2026-27 में आश्वस्त कैरियर प्रगति योजना को पुनः लागू किया जाए, ताकि सेवा में समानता, न्याय और प्रेरणा सुनिश्चित हो सके।.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग