BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन ने भरा नामांकन, अमित शाह और राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन ने भरा नामांकन, अमित शाह और राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम का ऐलान कल सुबह करीब साढ़े 11 बजे औपचारिक रूप से किया जाएगा. नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी के हेड ऑफिस में उनका स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा. फिर वहां से प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेता उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऑफिस में ले जाएंगे और पद ग्रहण कराएंगे. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 साल के लिए चुने जाते हैं और अगर पार्टी हाईकमान चाहते हैं तो 3 साल और वे पद पर रह सकते हैं.

आपको बता दें कि BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का नामांकन भर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नितिन नबीन का नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण को सौंपा.

नितिन नबीन वर्तमान में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. वे बिहार में BJP के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे और बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से 5 बार के विधायक हैं. वे छत्तीसगढ़ में BJP प्रभारी रह चुके हैं. भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. बिहार के पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास और कानून मंत्री जैसे बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई है. अब अगर वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो BJP के इतिहास में 45 साल की उम्र में अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता होंगे.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत