हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड नंबर 2 की सड़क खस्ताहाल काफ़ी सालो से

 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड नंबर 2 की सड़क खस्ताहाल काफ़ी सालो से


नूरपुर : विनय महाजन /

नगर परिषद नूरपुर के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 2, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्किंग के मुख्य सड़क (रास्ते) की हालत इतनी है खस्ता है कि सीनियर सिटीजन व आम आदमी इस पर आसानी से नहीं चल सकता l खस्ताहाल सड़क के कारण यहाँ आए दिन कोई न कोई दुर्घटना घट रही है जिससे स्थानीय निवासियों में भारी रोष और भय का माहौल है। इस मामले मे स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस गली में लगभग 30 से 40 मकान स्थित हैं। साथ ही यह सड़क (रास्ता) वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 5 को जोड़ने वाला एक मुख्य मार्ग है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही इस मामले में कुछ सामाजिक संस्थाओं व स्थानीय निवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए एसडीएम नूरपुर, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद से पुरजोर अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।इस विषय पर जानकारी देते हुए नगर परिषद की उपाध्यक्ष और वार्ड नंबर 2 की पार्षद रजनी महाजन ने बताया कि"पिछली भारी बारिश के कारण यह सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हमने इस समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए 28 दिसंबर को ही एसडीएम नूरपुर के माध्यम से विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर उपायुक्त महोदय को बजट हेतु भेज दिया है।"रजनी महाजन ने संबधित क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे बहुत जल्द नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा और कार्यकारी अधिकारी को साथ लेकर मौके का मुआयना करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होते ही सड़क का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवा दिया जाएगा ताकि जनता को हो रही परेशानी से निजात मिल सके। इस मामले मे नगर परिषद के कार्यकारी प्रशासनिक अधिकारी आर एस वर्मा का कहना है कि लोगों की समस्या को देखते हुए इस रास्ते को तुरंत ठीक करवा दिया जाएगाl मीडिया के द्वारा यह मुझे पता चला है कि हमने नगर परिषद के एसडीओ को इस बारे में निर्देश दे दिए हैं मौके पर जाकर इसका सर्वे करें l वर्मा ने स्पष्ट किया कि आजकल नगर परिषद में डुंगा बाजार की सड़क को आधुनिक नए तरीके से बनाया जा रहा है और इस सड़क के बनने से बाजार चौड़ा हो गया है इससे व्यापारी वर्ग भी खुश हैं और उन्हें खुशी इस बात की है कि यहां पर अब आसानी से गाड़ियां आ जा सकती है l इसके लिए हमें जनता का पूरा सहयोग मिला हैl नालियों में बहने वाले पानी में बरसाती पानी के लिए नालियों को भी नए तरीके से बनाया गया हैl वही इस मामले में नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ़ शिबू का कहना है कि यह मामला नगर परिषद के ध्यान अर्थ है तुरंत कार्यवाही की जाएगी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग