मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली सिविल अस्पताल मनाली में अति आधुनिक मशीनों का किया शुभारंभ

 मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली सिविल अस्पताल मनाली में अति आधुनिक मशीनों का किया शुभारंभ


 मनाली : ओम बौद्ध /

 पर्यटन नगरी मनाली में सिविल अस्पताल में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने अत्याधुनिक मशीनों का विधिवत शुभारंभ किया । भुवनेश्वर गौड़ ने अल्ट्रा साउंड मशीन 22 लाख , सिया आर एम मशीन हड्डियों के उपचार के लिए 27 लाख की राशि तथा एलाइन दुहांगन की ओर से तथा महिलाओं के उपचार के लिए लेप्रोस्कॉपी मशीन 5 लाख 50 हजार की राशि से एनएचएम की और से दी गई है। जिसे वुधवार को जनता के लिए समर्पित की l 

गौड़ ने कहा कि मनाली सिविळ अस्पताल हिमाचल में पहला अस्पताल है जहां पर यह अतिआधुनिक मशीनें स्थापित की गई है । गौड़ ने बताया कि मनाली सिविल अस्पताल में सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद भी भरे गए है तथा सर्जन भी है सिविल अस्पताल में उपचार के लिए और ऑपरेशन के लिए लाहौल स्पीति, खिलाड, पांगी, भरमौर कुल्लू और मंडी से भी उपचार के लिए आ रहे है। कहा कि आज मनाली में आने वाले वाले लाखों सैलानी भी अच्छे उपचार के लिए मनाली सिविल अस्पताल में उपचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनका प्रयास है कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

गौड़ ने कहा कि जल्द ही मनाली सिविल अस्पताल में सिटी स्कैन और एम आर आई की मशीन भी स्थापित की जाएगी । उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि मनाली विधानसभा की ओर विशेष ध्यान है तथा मनाली के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं जो भी मांग वह विधायक की ओर से करते है उसे मुख्यमंत्री बिना किसी रोक टोक के करते है। इस अवसर पर उनके साथ महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी, नगर परिषद के पार्षद नवीन तनबर , चीफ मेडिकल अधिकारी रंजीत बौद्ध, बी एम ओ मनाली डॉ करण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत