गोविंद सिंह ठाकुर ने जयराम ठाकुर के आगमन की तैयारियों पर दोनों मंडलों के पदाधिकारियों से की चर्चा ।

 गोविंद सिंह ठाकुर ने जयराम ठाकुर के आगमन की तैयारियों पर दोनों मंडलों के पदाधिकारियों से की चर्चा ।

16 जनवरी को संयुक्त मोर्चों का सम्मेलन कटराई शुभम् होटल में होगा आयोजित ।


मनाली : ओम बौद्ध /

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के मनाली और नग्गर दोनों मंडलों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में भाग लिया। बैठक में आगामी 16 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मनाली आगमन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दोनों मंडलों के सभी मोर्चों की नई कार्यकारणी गठित की गई हैं, जिसके लिए संयुक्त मोर्चों का सम्मेलन कटराई शुभम् होटल में किया जाएगा । ठाकुर ने पदाधिकारियों से अपील की कि वे पूर्ण निष्ठा और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं, ताकि यह आयोजन भव्य रूप से संपन्न हो सके । स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर जयराम ठाकुर के नेतृत्व की सराहना की और पार्टी को मजबूत करने के संकल्प का प्रदर्शन किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर