बल्ह विधानसभा क्षेत्र के हल्यातर में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सुनीं जनसमस्याएं - Smachar

Header Ads

Breaking News

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के हल्यातर में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सुनीं जनसमस्याएं

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के हल्यातर में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सुनीं जनसमस्याएं


रिवालसर : अजय सूर्या /

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक  इंद्र सिंह गांधी ने रविवार को रिवालसर मंडल के अंतर्गत ग्राम केंद्र हल्यातर में आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान उन्होंने स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना तथा कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।

बैठक की अध्यक्षता ग्राम केंद्र अध्यक्ष  हेम सिंह ने की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत लोहरड़ी के प्रधान एवं रिवालसर मंडल के उपाध्यक्ष  रोशन लाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्षा  नीलम कुमारी, किसान मोर्चा के महामंत्री  लाल सिंह, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश, युवा मोर्चा महामंत्री सुभाष, बूथ अध्यक्ष  हरिमन,  देश राज,  रत्तन सिंह,  जीवन, आईटी सेल के साथी विनोद, महिला मंडल की प्रधान सहित बूथ पालक, बूथ मंत्री, बी.एल.ए. एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया तथा कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और स्थानीय लोगों ने विधायक द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनने पर संतोष व्यक्त किया।



कोई टिप्पणी नहीं