मनाली में बढ़ने लगी पर्यटकों की संख्या

 मनाली में बढ़ने लगी पर्यटकों की संख्या 

तीन दिन में लगभग 35000 पर्यटकों की आमद 


मनाली : ओम बौद्ध /

लाहौल घाटी के सिस्सू, कोकसर समेत मनाली के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए है। शाम को मनाली के माल रोड पर पर्यटकों की चहल कदमी भी खूब देखी गई l मनाली को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है l 

ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त सूचना के मुताबिक पिछले तीन दिन में मनाली में छह हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। आठ जनवरी को 1817, नौ को 1912 और 10 जनवरी को 1944 पर्यटक वाहन मनाली में आए। तीन दिन में 35 हजार से अधिक पर्यटकों के मनाली पहुंचने का अनुमान है। होटल संचालकों की माने तो इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में ठीकठाक रही। वोल्वो बसों और टेम्पो ट्रेवलऱ की संख्या में काफी बृद्धि हुई है। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने कहा कि पर्यटक होटलों की एक्यूपेंसी 80 से 90 प्रतिशत पहुंच रही है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि मनाली में इस बार वीकेंड में ठीकठाक भीड़ जुटी है। रविवार को भी पर्यटकों की संख्या में ठीकठाक बढ़ोतरी देखी गई। मनाली में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनी रही। फोरलेन पुल से भूतनाथ मंदिऱ, वाहंग और अलेउ की तरफ वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। डीएसपी मनाली केडी शर्मा बताया कि मनाली में पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। यातायात नियंत्रण के लिए जगह जगह पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर