प्रदेश की समोट पंचायत में आज पर्यावरण एवं सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का भव्य आयोजन - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रदेश की समोट पंचायत में आज पर्यावरण एवं सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 प्रदेश की समोट पंचायत में आज पर्यावरण एवं सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का भव्य आयोजन


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश की सिहुंता तहसील की समोट पंचायत में अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा एक भव्य पर्यावरण एवं सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योतिका मेहरा थी। विशेष अतिथियों के रूप में इस अवसर पर जगदीश चंद्र (अध्यक्ष, एससी मोर्चा) तथा पवन कुमार (प्रधान, सुरपुड़ा पंचायत) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के निदेशक बृजेश पठानिया ने फाउंडेशन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण युवाओं को तकनीकी, शैक्षणिक, पैरामेडिकल एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ₹7 लाख तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही हैl जिससे उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

फाउंडेशन की राज्य समन्वयक  शिवाली शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण एवं महिला सशक्तिकरण विषयों पर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य इस अवसर पर रविंदर भाटिया (ब्लॉक अध्यक्ष), कुलदीप (उप-प्रधान), गगन व  अमरनाथ (सामाजिक कार्यकर्ता), बृजलाल शर्मा (राष्ट्रीय सामाजिक सदस्य) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति ममता जरियाल, शिवाली शर्मा, व कनिष्का सेन नज़ीर खान, जगदीश राणा, अनिल कुमार, बिल्लू तथा विनोद शर्मा (एएसआई) मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण आय एवं स्वास्थ्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। सहजन (मोरिंगा) के स्वास्थ्य लाभ एवं आयवर्धन की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर 1000 पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। इस अवसर पर फाउंडेशन ने घोषणा की कि 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक सिहुंता एवं चुवाड़ी तहसीलों में 11,000 पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 30 दिवसीय ब्यूटीशियन कार्यशाला (प्रथम चरण) आयोजित की जाएगी, जिसमें 50 महिलाएं भाग लेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं