मनाली में पेकेज के नाम पर हो रही मनमर्जी: राजा

 मनाली में पेकेज के नाम पर हो रही मनमर्जी: राजा 


मनाली : ओम बौद्ध /

हिमआंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजा ने कहा है कि 15 जनवरी को यूनियन के कार्यालय में अहम बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में मनाली के सभी पैकेज होल्डर आमंत्रित किए गए है। बैठक में मनाली में पर्यटकों को घूमने के लिए तय पैकेज की दरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 

मनाली में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मनाली में पैकज के दाम मनमर्जी से वसूल किए जा रहे है। इससे पैकेज की दरों में कमी आई है। परिणामस्वरूप टैक्सी ऑपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसको देखते हुए मनाली के सभी पैकेज होल्डर बैठक के लिए बुलाये गए है। सभी को पत्र भेज कर जानकारी दी गई है। बैठक में पैकेज तह किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी पंजीकरण के ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। यूनियन से इसकी सूची तैयार कर ली है। पीस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है। मनाली केंबारे गलत वीडियो, फोटो या रिलीज बनाने वालों के खिलाफ भी यूनियन कानूनी कार्रवाई करेगी। यूनियन के नाम से चल रहे झोलाछाप ट्रेवल एजेंटों को के खोलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग