रोज़गार, सम्मान और विकास से कांग्रेस को ऐतराज़ — ‘जी राम जी’ योजना आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार: एडवोकेट विश्व चक्षु

 रोज़गार, सम्मान और विकास से कांग्रेस को ऐतराज़ — ‘जी राम जी’ योजना आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार: एडवोकेट विश्व चक्षु


राम’ से कांग्रेस को डर क्यों? विकसित भारत ‘जी राम जी’ योजना पर बौखलाहट राजनीति का प्रमाण

महात्मा गांधी के ‘हे राम’ से भी असहज कांग्रेस! ‘जी राम जी’ योजना पर विरोध का सच उजागर

विकसित भारत की राह में रोड़े अटकाना चाहती है कांग्रेस, ‘जी राम जी’ योजना पर विरोध पूरी तरह निराधार: विश्व चक्षु

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने केंद्र सरकार की विकसित भारत ‘जी राम जी’ योजना का जोरदार समर्थन करते हुए कांग्रेस पर तथ्यों के बिना विरोध करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह योजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम है, जिसे केवल राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है। एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि ‘राम’ भारत की सांस्कृतिक और नैतिक चेतना का प्रतीक हैं। महात्मा गांधी जी के जीवन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी के अंतिम शब्द भी “हे राम” थे। ऐसे में यदि किसी योजना के नाम में ‘राम’ आता है, तो कांग्रेस किस बात का विरोध कर रही है, यह समझ से परे है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि यदि पार्टी को इस योजना से आपत्ति है तो वह भावनात्मक बयानबाजी छोड़कर तथ्यों और ठोस तर्कों के साथ अपनी बात रखे। केवल नाम या राजनीतिक लाभ-हानि को देखकर विरोध करना जनता के हित में नहीं है। एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि यदि कांग्रेस को मनरेगा के स्थान पर लाई जा रही विकसित भारत ‘जी राम जी’ योजना में कोई कमी नजर आती है, तो उसे तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए। “केवल विरोध के लिए विरोध करना उचित नहीं है,” यह बात कांग्रेस को समझनी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना रोजगार, विकास और सामाजिक सशक्तिकरण को नए स्वरूप में आगे बढ़ाने का प्रयास है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब सकारात्मक सोच के साथ योजनाओं का मूल्यांकन किया जाएगा, न कि राजनीतिक चश्मे से। अंत में एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति में विश्वास रखती है और जनता भी अब यह समझ चुकी है कि विरोध नहीं, समाधान ही देश को आगे ले जाते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग