कांग्रेस का किला ध्वस्त, पालमपुर में भाजपा का परचम लहराया।
कांग्रेस का किला ध्वस्त, पालमपुर में भाजपा का परचम लहराया।
न लालच ना दबाव सिर्फ विकास और राष्ट्रवाद।
पालमपुर में बदलाव की शुरुआत, त्रिलोक कपूर केनेतृत्व में भाजपा मजबूत।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल जी के जन्मदिन पर भाजपा में 129 नए परिवारों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवा कर उनके जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया। जिसमें 101 कांग्रेस से प्रताड़ित परिवार और 28 सेवानिवृत कर्मचारी थे।
भारतीय जनता पार्टी, विशेषकर पालमपुर भाजपा के लिए आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों, झूठी गारंटियों और विफल शासन से त्रस्त के साथ-साथ भाजपा पालमपुर के संघर्ष सेल नेता त्रिलोक कपूर की सबको साथ लेकर चलने की कार्यपद से प्रभावित होकर होकर लोगों ने खुले तौर पर कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी, राष्ट्रवादी और विकासोन्मुख नीतियों पर विश्वास जताया।
जिस प्रकार से भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने चुनाव हारने के तुरंत बाद पालमपुर की जनता के सुख दुख में अपने आप को समर्पित दिया है यह उसी का ही परिणाम आज नजर आने लगा है। यह कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि पालमपुर की राजनीति में निर्णायक बदलाव का स्पष्ट संकेत था। कार्यक्रम में उमड़ा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि अब जनता कांग्रेस के खोखले नारों, झूठी गारंटियों और विफल शासन को पूरी तरह नकार चुकी है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जनता पूरी तरह तंग आ चुकी है। कांग्रेस जिन झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई थी, आज वही गारंटियां जनता के लिए सबसे बड़ा धोखा साबित हुई हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आते ही उन वादों को भूलकर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया।
त्रिलोक कपूर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल झूठ, भ्रम और छल पर आधारित रही है, जबकि भाजपा की राजनीति सेवा, सुशासन और विकास पर टिकी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस का असली चेहरा पहचान चुकी है। यही कारण है कि कांग्रेस का जनाधार तेजी से खिसक रहा है और वह राजनीतिक रूप से शून्य की ओर बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि पालमपुर क्षेत्र में भाजपा लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में भाजपा की नीतियों और कार्यशैली ने जनता का भरोसा जीता है। इसी का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से भाजपा से जुड़ रहे हैं।
सभी नेताओं ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
त्रिलोक कपूर ने भाजपा में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और परिवार है, जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नए जुड़े सभी साथी पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और पालमपुर को विकास के पथ पर और मजबूती से आगे ले जाएंगे।
इस पूरे कार्यक्रम में त्रिलोक कपूर की नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क की प्रभावशाली छवि स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आई। पालमपुर में उनकी सक्रियता, स्पष्ट वक्तव्य और कांग्रेस के खिलाफ बेबाक रुख ने उन्हें एक मजबूत, जनप्रिय और जमीनी नेता के रूप में स्थापित किया है। जनता उन्हें न केवल एक नेता, बल्कि पालमपुर की बुलंद आवाज के रूप में देख रही है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताते हुए संकल्प लिया कि वे आने वाले समय में कांग्रेस की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करेंगे और भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
यह साफ संकेत है कि पालमपुर में कांग्रेस का पतन तय है और भाजपा का भविष्य उज्ज्वल। त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में पालमपुर भाजपा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है और जनता का भरोसा मजबूती से जीत रही है।
कार्यक्रम में विनय शर्मा, गोपेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश राणु, सुरेश पठानिया, विजय भट्ट, सुरेंद्र ठाकुर, हरीश वालिया, अशोक राणा, रंजना भट्ट, गुरमीत सिंह, संजय कपूर, संजय कुमार, मान चंद ठाकुर, राकेश कुलेठी, कैप्टन जयवीर चौधरी, यशपाल वालिया, अनीश नाग और राकेश शर्मा, बद्री दास, किरण धीमान, नरेंद्र भट्ट, महेंद्र सिंह, मिलाप कौशल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं