मनाली मॉल रोड के कनूपी में बिकेगा स्वयं सहायता समूह का हस्तनिर्मित सामान

 मनाली मॉल रोड के कनूपी में बिकेगा स्वयं सहायता समूह का हस्तनिर्मित सामान 


मनाली : ओम बौद्ध /

पर्यटन नगरी के मालरोड़ में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निंवल के उपलक्ष्य पर लगी छह दुकानों को व्यापार मंडल के विरोध के बाद शुक्रवार बंद कर दिया गया है। केनोपी को आज पर्दा लगाकर ढक दिया गया। अब इसके स्थान पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद यहां बिक्री के लिए रखे जाएंगे। जल्द ही इसका आवंटन भी किया जाएगा। 

20 से 24 जनवरी तक मनाये जाने वाले राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निंवल के उपलक्ष्य पर कई स्टॉल भी लगाए जाते है। रामबाग में पूरा बाजार सज गया है। मालरोड़ में भी बस स्टैंड के समीप छह केनोपी लगाई गई थी। यहां पर गर्म वस्त्र भारी मात्रा में बिक रहे थे। जिसका सीधा असर यहां के स्थानीय स्थाई दुकानदारों पर पड़ रहा था। व्यापार मंडल ने यह मामला प्रशासन के समक्ष उठाया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद व्यापार मंडल ने माननीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ से मुलाक़ात कर इन दुकानों को बंद करवाने की मांग उठाई। विधायक ने तुरंत दुकानों को बंद करने के आदेश दिए। व्यापार मंडल के प्रधान संजीव ठाकुर ने बताया कि विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने स्थानीय कारोबारियों कि समस्या का समाधान किया है। दुकानों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि दुकाने बंद नहीं हुई है। अब यह छह स्टॉल स्वयं सहायता समूहों को आवटित किए जाएंगे। विंटर कार्निंवल के उपलक्ष्य पर यहां स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के महिलाओ के हस्त निर्मित उत्पाद बिक्री को रखे जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर