चम्बा में बढ़ते अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, मुख्य बाजार में की गई दबिश - Smachar

Header Ads

Breaking News

चम्बा में बढ़ते अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, मुख्य बाजार में की गई दबिश

 चम्बा में बढ़ते अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, मुख्य बाजार में की गई दबिश


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चम्बा शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने के उद्देश्य से आज प्रशासन की टीम ने उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल और एसपी विजय कुमार सकलानी की अगुवाई में मुख्य बाजार चम्बा में दबिश दी। इस दौरान उपायुक्त की ओर से नगर परिषद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए गए। साथ ही व्यापारियों से भी तय हद में सामान सजाने का आग्रह किया गया। उपायुक्त ने कहा कि कई व्यापारी दुकानों से बाहर सामान सजा रहे हैं, जिसके कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। विभिन्न संगठनों ने उनके समक्ष यह समस्या प्रस्तुत की है। लिहाजा मुख्य बाजार में निरीक्षण के दौरान वास्तुस्थिति का जायजा लिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल ने भी अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने से पहले एक संयुक्त निरीक्षण करने का आग्रह किया था। आगामी सोमवार को नगर परिषद की टीम और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर एक संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान चिन्हित व्यापरियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ समय प्रदान किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई आरंभ की जाएगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का आग्रह किया है। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग मंडल चम्बा के अधिशासी अभियंता इंजीनियर जोगिंदर शर्मा, नगर परिषद चम्बा की कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर नीतिका ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं