मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बांटा 11 किवंटल हलवा, 61 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य - Smachar

Header Ads

Breaking News

मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बांटा 11 किवंटल हलवा, 61 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य

मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बांटा 11 किवंटल हलवा, 61 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य 


मंडी : अजय सूर्या  /

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन उपलक्ष्य पर जिला भाजपा द्वारा रक्तदान शिविर और सुंदरकांड का आयोजन किया गया । जिला भाजपा द्वारा जयराम ठाकुर का 61 वां जन्मदिन हषोल्लास से मंडी में मनाया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम रक्तदान शिविर में 61 यूनिट का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को पुरा करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रयास कर रहे हैं। सुंदरकांड में महिला मोर्चा की लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। निहाल चंद शर्मा ने बताया कि इस दौरान 11 किवंटल भी गजरेला वितरित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जयराम ठाकुर के विकास कार्यों को याद किया और 2027 में फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।



कोई टिप्पणी नहीं