बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी का जनसंवाद, चक्कर में समस्याओं का मौके पर समाधान - Smachar

Header Ads

Breaking News

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी का जनसंवाद, चक्कर में समस्याओं का मौके पर समाधान

 बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी का जनसंवाद, चक्कर में समस्याओं का मौके पर समाधान


नेरचौक (बल्ह) : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने वीरवार को नेरचौक मंडल के अंतर्गत ग्राम केंद्र चक्कर में आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान विधायक ने स्थानीय जनता की समस्याएं सुनीं और कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया।

बैठक की अध्यक्षता ग्राम केंद्र अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने की। इस अवसर पर नेरचौक मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

बैठक में मंडल महामंत्री छोटे भाई मनीष सैनी एवं पवन कुमार, चलाह बूथ अध्यक्ष मिया राम सिंह, जिला सचिव एवं बूथ अध्यक्ष छोटे भाई रोहित भंगोरिया सहित दोनों बूथों के बूथ पालक, बूथ मंत्री, बी.एल.ए. तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं