4 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद लिया हिरासत में

4 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद लिया हिरासत में 

मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें मुठभेड़ में गोली भी लगी है। दोनों आरोपियों की पहचान राजू और वीरा कश्यप के रूप में हुई है, जिन्हें फिलहाल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर और बलरामपुर के रहने वाले हैं।

आपको बता दें कि बुलंदशहर पुलिस ने 4 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या करने के दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मकान मालिक की चार साल की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसे खेत में फेंक कर फरार हो गए। बच्ची के पिता ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस फौरन हरकत में आई और जांच शुरू की। पिता ने उनके मकान में किराए पर रहने वाले दो युवकों पर शक जताया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कांवरा रोड पर एक निर्माणाधीन कॉलोनी में छिपे थे। दोनों आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस की तीन टीमों ने इलाके की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाशों के पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में ही आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के तीन घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर