जसूर बस स्टैंड से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार - Smachar

Header Ads

Breaking News

जसूर बस स्टैंड से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

 जसूर बस स्टैंड से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा की टीम ने आज गुप्त सूचना के आधार पर जसूर बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए 26.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस मामले में दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 जनवरी 2026 को एएनटीएफ कांगड़ा की टीम—एसआई सुनील पाटिल, एएसआई सुरेश कुमार, एचसी रॉकी कुमार, एचसी हेम राज तथा एचसी हेम राज-71—बोड़ चौक, काली माता मंदिर के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति जसूर क्षेत्र में मादक पदार्थ लेकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने जसूर बस स्टैंड के पास दोनों युवकों को काबू किया।तलाशी के दौरान एक युवक की जैकेट की जेब से एक प्लास्टिक लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफा खोलकर जांच करने पर उसमें 26.63 ग्राम हेरोइन पाई गई। मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष बरामदगी की कार्रवाई पूरी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम शर्मा (21 वर्ष) पुत्र दीपक शर्मा, निवासी ढाकी, जिला पठानकोट (पंजाब) और रोहित कुमार (22 वर्ष) पुत्र रतन लाल, निवासी मोड हट कॉलोनी, पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं