हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में नए साल का जश्न जहां सैलानियों ने धूमधाम के साथ मनाया - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में नए साल का जश्न जहां सैलानियों ने धूमधाम के साथ मनाया

 हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में नए साल का जश्न जहां सैलानियों ने धूमधाम के साथ मनाया


मनाली : ओम बौद्ध /

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में नए साल का जश्न जहां सैलानियों ने धूमधाम के साथ मनाया। तो वही शनिवार को भी सैलानियों का मनाली आना जारी रहा। सैलानियों को अभी भी उम्मीद है कि आसमान से फिर बर्फबारी होगी और वह बर्फ के बीच मस्ती कर सकेंगे। हालांकि सैलानी सोलंग नाला से अटल टनल होते हुए लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। जहां पर वह बर्फ के बीच मस्ती कर रहे हैं। लेकिन सोलंग नाला, अटल टनल में बर्फबारी न होने के चलते सैलानी मायूस भी नजर आ रहे हैं। मनाली प्रशासन के द्वारा भी सोलंग नाला से 10:00 बजे के बाद ही वाहनों को अटल टनल होते हुए लाहौल भेजा जा रहा है और दोपहर 3:00 बजे के बाद उन्हें वापस मनाली के और रवाना किया जा रहा है। ताकि सड़क पर जमी ब्लैक आईस के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जिला कुल्लू के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नए साल के अवसर पर करीब 80000 सैलानियों ने अपनी दस्तक दी। तो वहीं वर्तमान में भी सैलानी कुल्लू के विभिन्न रिवर राफ्टिंग तथा पैराग्लाइडिंग पॉइंट पर साहसिक खेलों का भी मजा उठा रहे हैं। हालांकि बीते दिनों मनाली की ऊंची चोटी और लाहौल घाटी में बर्फबारी हुई और उसके बाद घाटी में तापमान भी माइनस में जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी सैलानियों का उत्साह कम नहीं हुआ है और सैलानी माइनस तापमान में भी व्यास नदी की ठंडी धारा में रिवर राफ्टिंग का मजा ले रहे हैं।




सैलानी अंकित का कहना है कि नए साल का जश्न मनाने के लिए वह मनाली आए थे और शनिवार के दिन वो यहां घूमने का मजा ले रहे हैं। ऐसे में बर्फबारी का मजा लेने के लिए वह लाहौल घाटी की ओर भी गए थे और अब कल्लू के विभिन्न इलाकों में भी अपने दोस्तों के साथ घूम रहे हैं



सैलानी कीर्ति का कहना है कि जिला कुल्लू में कड़ाके की ठंड के बीच भी यहां घूमने उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। वह रिवर राफ्टिंग का मजा ले रही है और पैराग्लाइडिंग का भी उन्होंने आनंद लिया है। ऐसे में नया साल का जश्न मनाली में मनाना उनके लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं