ऐतिहासिक गुरुद्वारा रिवालसर साहिब में श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व - Smachar

Header Ads

Breaking News

ऐतिहासिक गुरुद्वारा रिवालसर साहिब में श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व

 ऐतिहासिक गुरुद्वारा रिवालसर साहिब में श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया श्री गुरु गोबिंद सिंह  का प्रकाश पर्व


रिवालसर : अजय सूर्या /

 ऐतिहासिक गुरुद्वारा रिवालसर साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। यह पावन आयोजन श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, ऐतिहासिक गुरुद्वारा रिवालसर साहिब (गुरुकोठा साहिब), श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब नेर चौक तथा क्षेत्र की साध संगत के सहयोग से संपन्न हुआ।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब नेर चौक से चार प्रभात फेरियां निकाली गईं। आज पांचवीं प्रभात फेरी ऐतिहासिक गुरुद्वारा रिवालसर साहिब से आरंभ हुई, जो शब्द कीर्तन करते हुए झील की परिक्रमा के बाद पुनः गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। इसके उपरांत गुरुद्वारा परिसर में भव्य कीर्तन दरबार सजाया गया।

कीर्तन दरबार में भाई जसपाल सिंह (हजूरी रागी, ऐतिहासिक गुरुद्वारा रिवालसर साहिब), बीबी गुरबचन कौर तथा भाई दलजीत सिंह (हेड ग्रंथी, श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब नेर चौक) ने शब्द कीर्तन एवं कथा विचार के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर श्रद्धा पूर्वक निशान साहिब के चोला साहिब की सेवा भी की गई।

समारोह की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर प्रधान सरदारा सिंह, सचिव मनप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, सलाहकार निर्मल सिंह, सुखमनी सेवा सोसायटी नेर चौक सहित क्षेत्र की साध संगत ने हाजिरी भरकर गुरु की खुशियां प्राप्त कीं।

कोई टिप्पणी नहीं