देव ऋषि क्लस्टर लेवल फेडरेशन को मिली मोबाइल फूड वैन, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

 देव ऋषि क्लस्टर लेवल फेडरेशन को मिली मोबाइल फूड वैन, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ


कुल्लू 

हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HPSRLM) के अंतर्गत जिला कुल्लू के विकास खण्ड भुंतर की देव ऋषि क्लस्टर लेवल फेडरेशन को एक मोबाइल फूड वैन प्रदान की गई। बुधवार को इस फूड वैन का शुभारंभ उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मोबाइल फूड वैन के माध्यम से स्थानीय एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि हो सके और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोज़गार के नए अवसर प्रदान करेगी तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

मोबाइल फूड वैन के संचालन से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय उत्पादों की पहचान को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दया राम, बीडीओ भुंतर सहित देव ऋषि क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिलाएं उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर