सेस राम आजाद को अध्यक्ष बनाने पर जताया हाई कमान का आभार - Smachar

Header Ads

Breaking News

सेस राम आजाद को अध्यक्ष बनाने पर जताया हाई कमान का आभार

 सेस राम आजाद को अध्यक्ष बनाने पर जताया हाई कमान का आभार

सेस राम की दूरदर्शी सोच से जिला कुल्लू में मजबूत होगा संगठन:जोशी


मनाली : ओम बौद्ध /

इंटक के प्रदेश प्रवक्ता डीआर जोशी ने सेस राम आजाद को कुल्लू का जिला अध्यक्ष बनाने पर हाई कमान का आभार जताया है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सेस राम की दूरदर्शी सोच से जिला कुल्लू में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सेस राम को दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर हाई कमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का आभार प्रकट किया है। जोशी ने कहा कि सेस राम आजाद छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े है। सुंदरनगर में भी कुलवी कल्चर के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेस राम की दूरदर्शी सोच से जिला कुल्लू में संगठन को मजबूत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, सरकार की नीतियों और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और संगठन को सक्रिय बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं