सूखी ठंड से जोनल अस्पताल में ज़ुकाम,खांसी मरीजों की बढ़ी संख्या, प्रतिदिन एक हजार मरीज पहुंच रहे अस्पताल
सूखी ठंड से जोनल अस्पताल में ज़ुकाम,खांसी मरीजों की बढ़ी संख्या, प्रतिदिन एक हजार मरीज पहुंच रहे अस्पताल
मंडी : अजय सूर्या /
मौसम की बेरुखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बारिश न होने से मौसम से नमी गायब होने पर सूखी ठंड लोगों को बीमार कर रही है। इन दिनों जोनल अस्पताल मंडी में वॉयरल, निमोनिया और सांस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।जिला अस्पताल में हर रोज ओपीडी लगभग एक हजार के पास पहुंच रही है। स्वास्थ्य अधीक्षक डा दिनेश ठाकुर ने बताया कि सुखी ठंड से काफी लोग ज़ुकाम बुखार और खांसी की चपेट में आ रहे हैं अस्पताल में सभी मरीजों को उचित उपचार दिया जा रहा है । उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि इस मौसम में लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश को अपनाएं।


कोई टिप्पणी नहीं