मंडी से पहली बार महिला कार्यकता चंपा ठाकुर को दी कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी
मंडी से पहली बार महिला कार्यकता चंपा ठाकुर को दी कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी
मंडी : अजय सूर्या /
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 11 जिलों में जिलाध्यक्षो की नियुक्ति की है। लगभग एक वर्ष के बाद कांग्रेस को जिलाध्यक्ष मिले हैं। वहीं मंडी से पहली बार किसी महिला को जिलाध्यक्ष की नियुक्ति मिली है। मंडी से चंपा ठाकुर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । बता दें सदर से विधानसभा के लिए चुनाव लगती है और वर्तमान में चंपा ठाकुर जिला परिषद सेवाएं दे रही है। चंपा ठाकुर के घर में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। वहीं चंपा ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की मूल शक्ति उसके कार्यकर्ता और बूथ स्तर की संगठनात्मक संरचना है। उन्होंने कहा कि जिलों में ब्लॉक, मंडल, और बूथ स्तर तक संगठन को गतिशील और सक्रिय बनाते हुए कांग्रेस की विचारधारा को घर–घर पहुँचाएंगे तथा जनता की समस्याओं और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं