गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर मंडी में नगर कीर्तन ,अखाड़ों के कलाकारों द्वारा तलवारबाजी के करतब रहे मुख्य आकर्षण - Smachar

Header Ads

Breaking News

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर मंडी में नगर कीर्तन ,अखाड़ों के कलाकारों द्वारा तलवारबाजी के करतब रहे मुख्य आकर्षण

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर मंडी में नगर कीर्तन ,अखाड़ों के कलाकारों द्वारा तलवारबाजी के करतब रहे मुख्य आकर्षण 


मंडी : अजय सूर्या /

सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 360वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मंडी द्वारा किया गया। इस शोभायात्रा में कलाकारों के करतब, पंच प्यारों की झांकी और पाइप बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए मंडी पुलिस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक वालंटियर को तैनात किया गया था।शोभायात्रा गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, राम नगर , इंदिरा मार्केट, चौहाटा , पुरानी मंडी होते हुए पुनः गुरुद्वारे पर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए 10 भंडारों का भी आयोजन किया गया। गुरुद्वारा कमेटी मुख्य सेवादार इंद्रपाल भाटिया ने बताया कि इस शोभायात्रा में पंजाब व अन्य जगहों से आई विभिन्न संगतों ने भाग लिया । वहीं पालकी को फूलों से बहुत ही सुंदर और भव्य तरीके से सजाया गया था। अखाड़ों के कलाकारों द्वारा तलवारबाजी और सहित विभिन्न प्रकार के साहसिक और आकर्षक प्रदर्शन किए गए, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।



कोई टिप्पणी नहीं